फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   920 students left the school's entrance examination JNVs

920 छात्रों ने छोड़ दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 09 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
920 students left the school's entrance examination JNVs

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को 13

विज्ञापन
केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। पुलिस के पहरे में हुई इस परीक्षा में तीन हजार 204 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 920 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता के मद्देनजर तीनों एसडीएम के अलावा फ्लाइंग स्क्वायड एक केंद्र से दूसरे केंद्र की टोह लेता रहा।

40 सीटों के लिए हुई जवाहर नवोदय परीक्षा में 4,124 अभ्यर्थियों को बैठना था। सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। हर परीक्षा केंद्र पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात रहे।

दो घंटे की परीक्षा को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष संपादित कराने के लिए हर केंद्र पर नवोदय विद्यालय के एक-एक टीचर को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड की नजरें परीक्षा में लगी थी।

तीनों एसडीएम और नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भी लगातार राउंड ले रहे थे। कमला बालिका इंटर खागा मेें 228 अभ्यर्थियों में 212, जनहितकारी इंटर कालेज खागा मेें 321 के बजाय 226, शुकदेव इंटर कालेज खागा भाग-वन में 363 के सापेक्ष 272 व भाग दो में 399 के स्थान पर 216, राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर मेें 356 में 294

एएच बहुगुणा इंटर कालेज हुसैनगंज में 280 में 222, एएस इंटर कालेज फतेहपुर में 365 में 252, जनता इंटर कालेज गाजीपुर में 147 में 122, निरंकारी बालिका इंटर कालेज फतेहपुर में 201 में 150

सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज में 270 में 249, दयानंद इंटर कालेज बिंदकी में 322 में 165 व पुरुषोत्तम इंटर कालेज खजुहा में 507 में सिर्फ 277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसके पांडेय ने बताया कि 4124 मेें 3204 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। इतनी अनुपस्थिति की उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed