{"_id":"5c7d753dbdec2213f01bcc68","slug":"91551725885-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से तय शादी तोड़ देने पर लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से तय शादी तोड़ देने पर लिया बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूजा यादव ने पांच दिन पहले मासूम की गला रेतकर हुई हत्या का खुलासा कर दिया। मंगलवार को एएसपी ने मीडिया के समक्ष आरोपी को पेश कर घटना से संबंधित जानकारी दी।
एएसपी ने बताया कि अल्लीपुर भादर गांव निवासी मजदूर बसंतलाल का मंझला बेटा अनुराग 27 फरवरी घर अल्लीपुर बाजार गया था। दूसरे दिन गांव से बाहर जंगल के एक खेत में रक्तरंजित शव मिला था। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी निशीकांत राय ने गांव के ही रहने वाले ओम प्रकाश मौर्य को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही अनुराग की गला रेतकर हत्या की थी। अनुराग की बहन की शादी उसके साथ होनी थी। बाद में परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। शादी तय होने की वजह से उसने उस समय कई रिश्ते मना कर दिए थे। अब अनुराग के घरवालों के मना कर देने से उसके मन में बदले की भावना आ गई। इसी वजह से उसने अनुराग की गला रेकर हत्या की थी। एसपी ने बताया सुल्तानपुर घोष पुलिस ने पांच दिन के अंदर हत्या जैसी घटना की गुत्थी सुलझाकर सराहनीय काम किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीन को पुरस्कृत करेगी।