{"_id":"1b9a9dad8006036779a1fc797d6349c6","slug":"85-accident-in-a-month-37-lost-their-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में 85 हादसे, 37 ने जान गंवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में 85 हादसे, 37 ने जान गंवाई
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरूकता अभियान के बावजूद जिले में सड़क हादसों में
विज्ञापन
होने वाली मौत का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। पिछले महीने हुई 85
दुर्घटनाओं में 37 लोगों की मौत हो गई। इनमें 22 बाइक सवारों की मौत
हेलमेट न पहनने से सिर पर आई गंभीर चोटों की वजह से हुई। इसके अलावा सड़क
हादसों मेेेें 59 लोग घायल हो गए ।
जागरूकता माह के दौरान इस बार पहले की अपेक्षा ज्यादा हादसे हुए। नवंबर में हुई 85 दुर्घटनाओं में 37 लोगों की मौत हुई और 59 घायल हो गए। जबकि अक्तूबर में 26 लोगों की मौत और 55 लोग घायल हुए थे।
सितंबर में 28 लोग मरे और 60 लोग घायल हुए थे। दीपावली की शाम अमौली में बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई थी। 27 नवंबर को बाइकों की भिड़ंत में नउवाबाग रोड पर दो युवकों की मौत हुई।
दोनों ही हादसों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। मौत की वजह सिर में गहरी चोट निकली। अक्सर देखा जाता है। बाइक सवार हेलमेट न लगाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।
उन्हें पुलिस को गच्चा देकर चेकिंग के दौरान गली से भागना अच्छा लगता है। लेकिन यह चिंता नहीं रहती कि वह अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
हादसे का शिकार होने वाले मृतकों और घायलों के परिवार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाते हैं। सीओ सिटी/यातायात वंदना सिंह ने कहा कि चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस बाइक सवारों को रोककर हेलमेट लगाने की हिदायत देती है। हेलमेट की ब्रांडेड कंपनियों को शामिल किया जाएगा।
सस्ते दामों में भी हेलमेट की बिक्री कराने की कोशिश होगी। करीब 60 से 70 फीसदी दुर्घटनाओं में बाइक सवारों की मौतें हेड इंजरी की वजह से होती है। शायद ऐसे अभियान से ही बचाव हो सकता है। चुनाव संपन्न होने के बाद अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।