फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आवास विकास कालोनी में रहना होगा अब महंगा

आवास विकास कालोनी में रहना होगा अब महंगा

Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में रहना होगा अब महंगा
फतेहपुर। आवास विकास कालोनी में रहना अब महंगा होगा। नगर पालिका का असेसमेंट न होने के कारण तीन दशक से लोग कालोनियों में बिना गृहकर दिए रह रहे हैं। आवास विकास के अलावा पूरे शहर के भवनों से नगर पालिका परिषद हाउस टैक्स की वसूली कर रही है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह के आदेश पर नगर पालिका ने आवास विकास की कालोनियों का असेसमेंट की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद की शहर में तीन श्रेणियों की कुल 551 कालोनी हैं। तीन दशक से बनी इन कालोनियों का अभी तक नगर पालिका परिषद असेसमेंट नहीं करा पाई है। ऐसे में अभी तक इन आवासों में गृहकर वसूली नहीं होती है, जबकि कालोनीवासी नगर पालिका से मिलने वाली पूरी शहरी सुविधाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में नगर पालिका परिषद को सुविधाएं मुहैया कराने में अपने खजाने से खर्च करना पड़ रहा, जबकि आय के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिल रही है। शुक्रवार शाम डीएम ने आवास विकास कालोनी के निरीक्षण के दौरान यहां से होने वाली राजस्व वसूली के संबंध में जानकारी ली। नगर पालिका के अधिकारियों ने असेसमेंट न होने की जानकारी दी। डीएम ने जल्द असेसमेंट कर हाउट टैक्स लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक ईओ प्रमोद झा ने बताया आवास विकास कालोनी का असेसमेंट कराने के लिए शिविर लगाया जाएगा। यहां पर सभी लोग अपने अभिलेख प्रस्तुत कर असेसमेंट कराएंगे। जो लोग अभिलेख प्रस्तुत नहीं करेंगे। उनका नगर पालिका अपने मानक के अनुसार असेसमेंट कर देगी। कालोनी का असेसमेंट होने के बाद नगर पालिका परिषद के राजस्व में सालाना करीब 11 लाख की बढ़ोतरी होगी।

कालोनी की आबादी - करीब 11000
ईडब्लूएस कालोनी - 328
एलआईजी -127
एमआईजी -87
कामर्शियल -9

असेसमेंट जल्द, तीन दशक से बिना गृहकर दिए रह रहे हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed