{"_id":"5a60e8064f1c1b6c268b51d3","slug":"81516300294-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिला स्कूल, समस्त स्टाफ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिला स्कूल, समस्त स्टाफ का वेतन रोका
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बीएसए ने गुरुवार को तय समय से पहले स्कूल बंद होने पर समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया है। निरीक्षण में अनुपस्थित दो शिक्षक समेत सात कर्मियों का एक दिन का वेतन भी काटा गया है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह के निरीक्षण में तेलियानी विकास खंड प्राथमिक स्कूल जखनी 2.40 बजे बंद था। यहां पर कार्यरत प्रधानाध्यापक अरुण शर्मा और शिक्षामित्र पूनम व कल्पना का अग्रिम आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है।
भिटौरा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल मिर्जापुर भिटारी की इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजू सिंह, बहुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर की सहायक अध्यापक विजया चक्रवर्ती और शिक्षामित्र रागिनी, बहुआ ब्लाक के प्राथमिक स्कूल फुलवामऊ के शिक्षामित्र राकेश कुमार, उच्च प्राथमिक फुलवामऊ के अनुदेशक चेतन प्रकाश, हसवा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल रमवा द्वितीय की शिक्षामित्र मीना कुमार, भिटौरा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल मोहम्मदीपुर के शिक्षामित्र शिवकुमार का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
फरवरी में परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग
फतेहपुर। आल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने बीटीसी 2015 बैच का परीक्षा परिणाम फरवरी में घोषित करने की मांग की है। गुरुवार को एसोसिएशन ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को इस आशय का ज्ञापन भेजा है। कहा कि फरवरी महीने में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम घोषित होने पर वह टीईटी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसा न होने पर उन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। इसके साथ ही तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा जल्द से जल्द कराने, निजी प्रशिक्षण संस्थानों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की भी मांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम शुक्ला, उपाध्यक्ष आदर्श सिंह, आदित्यनाथ त्रिपाठी, यमन पटेल, मो. अशरफ, शिवम दुबे, मुकेश पांडेय, शिवम गहवार, मनीष कुमार, राजीव तिवारी रहे। ब्यूरो