{"_id":"5990904f4f1c1b85338b45e6","slug":"81502646351-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने सफाई कर्मी को चाकू भोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे ने सफाई कर्मी को चाकू भोंका
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे ने सफाईकर्मी को चाकू भोंका
फतेहपुर। जहानाबाद थाना इलाके में पत्नी से मोबाइल पर बात करने का विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने रविवार की रात सफाईकर्मी को चाकू से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को दबोच लिया। बाद में जेल भेज दिया।
जहानाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में जालौन जिले का सफाईकर्मी तैनात है। वह तीन साल से परिवार के साथ रह रहा है। वह रात को घर लौट रहा था। घर के पास चंदा गली इलाके का बबलू पुत्र इसरायल मिल गया। घर के सामने उसे खड़ा देखकर सफाईकर्मी ने विरोध किया।
बात बढ़ने पर बबलू ने चाकू से सफाईकर्मी पर हमला बोल दिया। हाथ में चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सफाईकर्मी ने बताया कि आरोपी घर के आसपास बदनीयती से घूमता रहता है। कई बार पत्नी के मोबाइल पर फोन कर परेशान कर चुका है। पत्नी की शिकायत पर उसे चेतावनी दी थी। इसके बाद भी वह नहीं मान रहा था। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
- पत्नी को मोबाइल पर परेशान करने से था रोका
अमर उजाला ब्यूरो