{"_id":"576aea384f1c1b456fb48677","slug":"80-lakh-swept-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव में बह गए 80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव में बह गए 80 लाख
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीरनपुर मोहल्ले में जलभराव से निकलते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की पहली ही बारिश के दौरान जिले में 55 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जगह-जगह सड़क व गलियों में जलभराव हो गया। सीसी सड़क पर कीचड़ और पानी का जमाव दिखा।
राहगीर और इलाकाई लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई। कई जगह नाले और नालियों से निकाले गए सिल्ट दोबारा नाले-नाली में पहुंच गए। आरोप है कि 28 नालों की सफाई के लिए जारी 80 लाख रुपये पानी में बह गए।
मंगलवार रात ढाई बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर के गंगानगर, अंबेडकर नगर, ईसाइनपुरवा, रेडइया, खेलदार, कृष्ण बिहारी नगर, मसवानी, पीरनपुर, आबूनगर की कई सड़क पर जलभराव हो गया है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीन दिन से सड़कों पर गंदगी फैली थी, जो बारिश के पानी के साथ लोगों घरों तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं गंगानगर, अंबेडकर नगर, जिला अस्पताल के सामने नालियों से निकाली गई सिल्ट डंप थी, जो बारिश के पानी के साथ फिर से नालियों में चली गई है।
विज्ञापन
शिक्षण संस्था परिसर भी जलमग्न- शहर के आधा दर्जन शिक्षण संस्थाओं आईटीआई, चर्म विद्यालय, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, एएस इंटर कालेज, नांगा निरंकारी बालिका इंटर कालेज ज्वालागंज के मैदानों में पानी भर गया है।
गढ़ीवा नाला बना जलभराव का कारण- जलनिगम गढ़ीवा नाला का पक्का निर्माण करा रहा है। पखवारे भर से आगे नाला निर्माण कराने के लिए जलनिगम ने गढ़ीवा मोहल्ले में बंधा लगा दिया है। गंदे पानी का बहाव रोका गया है, इससे आधा दर्जन मोहल्लों के पानी का निकास बंद है। ऐसी हालत में इस नाले का पानी वापस होकर सड़क व गली में भर गया है।
क्या कहते हैं जवाबदेह- कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के नेताओं से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई है। गढ़ीवा नाले में लगा बंधा जेसीबी से खोलने के लिए जेसीबी भेजी जा रही। बंधा खुलते ही कई मोहल्लों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। रश्मि भारती अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फतेहपुर