फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रेनों में आरक्षण फुल, होली में घर पहुंचने में होगी परेशानी

ट्रेनों में आरक्षण फुल, होली में घर पहुंचने में होगी परेशानी

Fri, 15 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में आरक्षण फुल, होली में घर पहुंचने में होगी परेशानी
फतेहपुर। होली पर घर जाने वालों को सफर में धक्कामुक्की करना पड़ेगा। ट्रेनों की आरक्षित सीटें फुल होने और वेटिंग बढ़ने से यात्रियों को मायूस लौटना पड़ रहा है। त्योहार पर दिल्ली से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव आदर्श स्टेशन में न होने से परेशानी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट के आदर्श स्टेशन में अप-डाउन की 17 ट्रेनों का ठहराव है। इसमें कुछ लोकल व कई लंबी दूरी की ट्रेनें हैं। होली के सप्ताह भर पहले से ही ट्रेनों की आरक्षण सूची में वेटिंग तेजी से बढ़ना शुरू हो गई है। इससे होली में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह स्थिति दिल्ली व प्रयागराज की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों में है। त्योहार और नजदीक आने पर शायद ट्रेन में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलेगी। रेल यात्रियों की दिक्कतें महानंदा व तूफान के हफ्ते में तीन से चार दिन रद्द रहने की वजह से और भी बढ़ सकती हैं। बुधवार से तूफान एक्सप्रेस रद्द चल रही है।
विज्ञापन


त्योहार में सफर करने वाले लोगों से बातचीत
--
13- कैलाश कुमार
पीसीएफ में कैशियर के पद पर तैनात कैलाश कुमार फिरोजाबाद जिला के रहने वाले हैं। परिवार के साथ यहां रहते हैं। होली पर्व में घर जाने के लिए आवेदन किए हैं, लेकिन सीट नहीं मिली है। इनका कहना है कि होली जैसे जैसे नजदीक आ रही है। वेटिंग की सूची बढ़ती जा रही है। आरक्षण टिकट में सीट न मिली तो बीबी, बच्चों को होली में घर ले जाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
14- संजीव सिंह
रेलवे चौड़ीकरण में ठेकेदारी कर रहे गाजीपुर जिला के रहने वाले संजीव सिंह ने बताया कि होली में घर जाने की तैयारी है। दो दिन पहले रिजर्वेशन कराने गए थे। वेटिंग का टिकट मिला है। सीट फिक्स न हुई तो घर जाना मुश्किल हो जाएगा। घर पर परिवार के लोग होली में आने का इंतजार कर रहे हैं।
--
15- मंगलेश सिंह
आदर्श नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी मंगलेश सिंह को 17 मार्च को पंजाब प्रांत के लुधियाना एक शादी समारोह में जाना और 19 मार्च को वापस आना है। टिकट बुकिंग कराने गए तो वहां पर वेटिंग का टिकट मिल रहा है। मंगलेश सिंह ने बताया कि दोस्त के बेटी की शादी है। त्योहार के पहले घर भी आना जरूरी है। ट्रेन में सीट न मिलने की वजह से तैयारी कैंसिल कर दी है।


वर्जन
मुख्य आरक्षण पर्वेक्षक अशोक सोनकर ने बताया कि यहां से तो ज्यादा भीड़ नहीं है, लेकिन अप-डाउन की ट्रेनों की सीटें पहले से ही फुल हैं। यह भीड़ 15 से 20 तक और होली के बाद 23 मार्च तक ट्रेनों में वेटिंग रहेगी। स्टेशन में दो खिड़कियों आरक्षण टिकट की बुकिंग की जा रही है।
3- आदर्श स्टेशन के आरक्षण टिकट का फार्म भरते यात्री
एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें फुल, बढ़ रही वेटिंग
त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed