फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिले के 105 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

जिले के 105 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिले के 105 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 65 हजार 594 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार छह परीक्षा केंद्र बढ़े हैं जबकि 7566 परीक्षार्थी घटे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली केंद्र निर्धारण जिला कमेटी ने 105 परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदित की है। इसके बाद सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन


बोर्ड ने 2019 में परीक्षा के लिए 103 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए थे, जिनमें 11 केंद्र मानकविहीन होने के कारण कमेटी ने इनके स्थान पर दूसरे माध्यमिक स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ परीक्षा केंद्रों में मानक से अधिक परीक्षार्थी आवंटित होने के कारण केंद्रों की संख्या दो बढ़ाकर 105 कर दी गई। बोर्ड परीक्षाओं में अभी तक एक कक्षा मेें 40 परीक्षार्थियों को बैठाने का मानक तय था, लेकिन इस बार दो स्क्वायर मीटर स्थान एक परीक्षार्थी के लिए आरक्षित कर देने से परीक्षार्थियों की संख्या घटी है।


इसके बावजूद पिछले साल के परीक्षा केंद्रों की संख्या 99 से बढ़ाकर 105 करनी पड़ी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड को भेज दी गई है। जल्द ही परीक्षार्थियों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों की अनुमोदित सूची बोर्ड को भेजी गई
परीक्षार्थी घटे, लेकिन परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed