फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पीएचसी हसवा बनी नंबर वन, सम्मानित होंगे प्रभारी

पीएचसी हसवा बनी नंबर वन, सम्मानित होंगे प्रभारी

Fri, 10 May 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी हसवा बनी नंबर वन, सम्मानित होंगे प्रभारी
हसवा। ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को नंबर वन माना गया है। यहां अस्पताल परिसर में बनी हर्बल पुष्प वाटिका, प्रसूताओं के लिए स्तनपान कक्ष, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रसव कक्ष, बायो कचड़ा निस्तारण कक्ष, प्रसूता महिलाओं के सामने लगी एलईडी टीवी, स्टाफ के गले में लटकता परिचय पत्र और बेहतर सुविधाएं हैं। प्रदेश से एक माह पहले आई टीम ने इसे जिले की सर्वश्रेष्ठ पीएचसी माना और अभी एक हफ्ते पहले
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में पीएचसी को यह तमगा दिया है। अगले माह स्वास्थ्य निदेशालय में हसवा चिकित्सा प्रभारी को सम्मानित किया जायेगा। प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपये नकद धनराशि भी मिलेगी।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं किसी प्राइवेट अस्पताल से कम नहीं हैं। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। बायो कचड़ा निस्तारण के लिए कक्ष बनाया गया है। इससे किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने निजी प्रयासों से पीएचसी की सूरत बदली है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रवेश करते ही अलग ही छवि दिखती है। स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस के साथ परिचय पत्र पहन कर इलाज करते नजर आते हैं। परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन


मे हर्बल पुष्प वाटिका है। आयुष डाक्टर दवाओं के लिए इसका प्रयोग करते हैं। परिसर में लगे पेड़ व दीवारों में बनी पेंटिंग आकर्षित करती है। प्रदेश स्तर से आए चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र व ज्ञानेंद्र (डिवीजन कंसल्टेंट कानपुर) ने हसवा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। जनपद में बने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हसवा पीएचसी को

सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि पीएचसी में 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है। यहां एक मेडिकल आफीसर डॉ. शिवानी व दो आयुष चिकित्सक हैं। मरीजों की ओपीडी पहले की अपेक्षा अब दोगुना हो गई है। पहले केवल 50 से 60 मरीज आते थे, लेकिन अब प्रतिदिन 150 मरीज देखे जाते हैं। इसमें सरकारी मद के

साथ निजी धनराशि खर्च कर स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को बेहतर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ पीएचसी चयनित होने के बाद अगले माह लखनऊ में प्रशस्ति पत्र व दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा। इससे पहले मंडल स्तर पर डॉक्टरों की टीम ने भी जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया था। इसमे मंडलीय चिकित्सा समिति के सदस्य डॉ. अरविंद और डॉ. एहतराम हुसैन ने पीएचसी की व्यवस्था देखी थी। मंडलीय टीम ने भी हसवा पीएचसी को अन्य से बेहतर बताया था।

14- स्वास्थ्य केंद्र में तैयार किया गया हर्बल गार्डेन
15- प्रदेश स्तर की आयी टीम के साथ खड़े पीएचसी कर्मचारी

पीएचसी हसवा बनी नंबर वन, सम्मानित होंगे प्रभारी

बेहतर स्वास्थ्य सेवा, प्रदूषण मुक्त माहौल, आधुनिक प्रसव कक्ष व अन्य सुविधाओं के लिए सम्मान
स्वास्थ्य विभाग की स्टेट क्वालिटी कंसलटेंट टीम के डाक्टरों ने किया चयन
अमर उजाला ब्यूरो
---
इनसेट-
तत्कालीन जिलाधिकारी ने किया था सम्मानित
इससे पहले जिले में आए जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हसवा प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह का सम्मानित किया थे। ‘चैंपियन आफ द चेंज’ के तहत जिले में कुल 11 लोगों को सम्मानित किया था। इसमे डॉ. अनुपम सिंह भी सम्मानित हुये थे।

--इनसेट
16- डॉ. अनुपम सिंह
स्वास्थ्य केन्द्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आगे भी कुछ कार्य प्रस्तावित हैं। हमारी पीएचसी जनपद में सर्वश्रेष्ठ पीएचसी घोषित हुई है। यहां पर कई प्रकार की औषधियां तैयार की गई हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जाता है। इसमें मेरे साथ समस्त स्टाफ की मेहनत व लगन से ही संभव हो सका है। डॉ. अनुपम सिंह, प्रभारी हसवा पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed