{"_id":"5a6f5a464f1c1b9f268b711c","slug":"51517247046-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे बाहरी व्यवस्थापक, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे बाहरी व्यवस्थापक, वेतन रोका
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बोर्ड परीक्षा के दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों का एक दिन के वेतन रोक दिया है। इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी कर डीआईओएस ने सप्ताह भर के अंदर जवाब मांगा है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के कुल 99 केंद्रों में 94 में बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की है। इन सभी को 27 जनवरी को अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर प्रश्नपत्र रिसीव करने के निर्देश दिए गए थे। इनमें 89 बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों ने केंद्र पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन किया है, लेकिन कमला बालिका इंटर कालेज खागा परीक्षा केंद्र के बाहरी केंद्र व्यवस्थापक राजकीय टेनी के प्रधानाचार्य अखिलेश दुबे, विद्या निकेतन इंटर कालेज रानी कालोनी केंद्र के बाहरी केंद्र व्यवस्थापक बने वंश गोपाल इंटर कालेज रसूलपुर के प्रवक्ता केदार कुमार पासवान परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे।
जनता इंटर कालेज पाराधनई के बाहरी केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज पूरेमीतन के बाहरी केंद्र व्यवस्थापक कमलेश कुमार, इंटर कालेज जखनी के बाहरी केंद्र व्यवस्थापक पद्मा वर्मा 27 जनवरी को परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची। ऐसे में इन पांचों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी वेतन रोकते हुए नोटिस जारी की गई है।