{"_id":"30037ed79a5f647d9ccfa45fcf26e483","slug":"46-voters-write-the-meaning-of-a-key-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 वोटर लिखेंगे अहम सदन की इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 वोटर लिखेंगे अहम सदन की इबारत
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं। गुरुवार को जिले की सबसे बड़ी पंचायत के मुखिया का चयन 46 सदस्यीय बोर्ड के मेंबर करेंगे। चार घंटे की मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष अंजाम देने के लिए प्रशासन व पुलिस ने अपने-अपने स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट में वोटिंंग कराने का फैसला लिया गया है। चुनाव में दोनों कद्दावर चेहरे होने से मतदान और मतगणना को प्रशासन व पुलिस ने चुनौती मानकर इन प्रक्रियाओं को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम राजीव रौतेला ने एसपी राजीव मल्होत्रा के साथ कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पूर्वांह् 11 से दोपहर तीन बजे तक जिला पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर 31वां अध्यक्ष चुनेंगे। जिले के सबसे बड़े चुनाव में किस्मत आजमा रहीं सपा व भाजपा की वजह से हर किसी की निगाहें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकीं हैं
बुधवार को सारे दिन कयासबाजी का दौर चलता रहा। किसी ने भाजपा का पलड़ा भारी बताया तो किसी को सपा के पक्ष में गला फाड़ता सुना गया।
इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार है।
चुनाव की सुचिता बरकरार रहेगी। इससे खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जिला पंचायत का अध्यक्ष चुना जाएगा।