फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   43 government schools will be hi-tech with Rs 2 crore

Fatehpur News: दो करोड़ से हाईटेक होंगे 43 सरकारी विद्यालय

Thu, 26 Oct 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
43 government schools will be hi-tech with Rs 2 crore
फतेहपुर। अब शहर के परिषदीय विद्यालय हाईटेक करने की तैयारी है। नीति आयोग और पॉवर ग्रिड मिलकर करीब दो करोड़ की धनराशि से नगरीय स्कूलों के भवन का कायाकल्प के साथ संसाधनों से संतृप्त करने की योजना तैयार है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प लगभग पूर्ण होने के बाद अब नगरीय क्षेत्र के स्कूलों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। नगरीय क्षेत्र के कुल 43 परिषदीय विद्यालयों की दशा में सुधार के लिए नीति आयोग ने 48 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा पॉवर ग्रिड ने इन स्कूलों की दशा में सुधार के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस तरह से नगरीय क्षेत्र के कुल 43 परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के साथ संसाधनों से संतृप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए पंकज यादव का कहना है कि नीति आयोग और पावर ग्रिड से नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए बजट स्वीकृत है। अभी बजट मिला नहीं है। जल्द ही बजट मिलने की संभावना है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूल संसाधनों से संतृप्त हो जाएंगे। शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए शासन को बराबर लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की टूट फूट मरम्मत, टायलीकरण, दरवाजे खिड़कियों की मरम्मत, रंगाई पुताई, फर्नीचर, लाइब्रेरी, लैब, बालक, बालिका और दिव्यांग शौचालय, रनिंग वाटर, सबमर्सिबल, पानी की टंकी आदि।

नगर क्षेत्र में 218 के सापेक्ष सिर्फ 38 शिक्षक हैं। 18 विद्यालयों को शिक्षक का इंतजार है। आरटीआई के मानक के तहत स्कूलों में 30 छात्र संख्या पर एक शिक्षक की नियुक्ति का प्रावधान है। इसके सापेक्ष नगर क्षेत्र के स्कूलों में 2011 के बाद से शिक्षकों की तैनाती न होने से 80 प्रतिशत पद खाली हो चुके हैं। एक ही शिक्षक अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विषय समेत सभी विषय पढ़ा रहा है। एमडीएम बनवाने, डीबीटी पोर्टल में अभिभावकों के खाते में रुपये ट्रांसफर करवाने के साथ हाउस होल्ड सर्वे की भी जिम्मेदारी है। फतेहपुर नगर क्षेत्र के 37 स्कूलों के 5929 बच्चों के पढ़ाने के लिए सिर्फ 38 शिक्षकों की व्यवस्था है। बिंदकी नगर में छह स्कूलों के 633 बच्चों को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed