{"_id":"5c8aa6c8bdec222aaf37b62a","slug":"41552590536-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को डीएम व एसपी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें होली व लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में बिना सूचना खाद्य सुुरक्षा अधिकारी के गायब होने पर डीएम ने उनका वेतन रोकने का आदेश दिया।
डीएम संजीव कुमार सिंह ने नोडल अधिकारियों से पोलिंग बूथों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि होली का पर्व मिल जुल कर मनाएं। इसके बाद निर्वाचन पर्व भी होगा। इसमें सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें। होली में तेजाब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नगर पालिका व नगर
पंचायत के ईओ को त्योहार में जरूरत के अनुसार पानी की सप्लाई करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि होलिका दहन वाले स्थान पर साफ-सफाई व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। चूने का छिड़काव कराएं। होलिका दहन वाले स्थान के आसपास ढीले बिजली के तार ठीक किए जाएं। खाद्य पदार्थों की दुकानों में छापेमारी कर नमूना भरे जाएं। मिलावट करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। एसपी कैलाश सिंह ने कहा कि सभी एसओ विवादित क्षेत्रों का चिन्हित कर लें। बिना हेलमेट पहन बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करें। गांव के संभ्रांत व्यक्तियों का मोबाइल नंबर की सूची बना लें और किसी तरह का विवाद होने पर तुरंत सूचना देने के लिए कह दें। इस मौके पर शहर काजी फरीद उद्दीन कादरी, किशन मेहरोत्रा, अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव, उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह, राहुल कश्यप विश्वकर्मा मौजूद रहे।