{"_id":"5a0de3164f1c1b60678bbb0b","slug":"41510859542-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के पास जाने को निकले, मिली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के पास जाने को निकले, मिली मौत
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बेटी के घर जाने के लिए घर से निकले वृद्ध का गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला। पुलिस ट्रेन की चपेट से मौत मान रही है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरिहापुर गांव निवासी श्याम सिंह (65) घर से बुधवार को निकले थे। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे क्रासिंग से खागा की ओर मुसैदापुर के पास शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गुुरुवार की सुबह पुलिस पहुंची। एक ग्रामीण ने उन्हें पहचान लिया और बेटी गोमती देवी को खबर दी।
बेटी खागा थरियांव के बार्डर इलाके बलराम दासपुर गांव में ब्याही है। बेटे शिव प्रसाद ने बताया कि उसकी बहन के घर पिता नहीं पहुंचे थे। उसका कहना है कि थरियांव क्रासिंग पर उतरने के बाद बुधवार शाम पैदल रेलवे लाइन किनारे जाते समय हादसा हुआ। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की छानबीन होगी।
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बेटी के पास जाने के लिए निकला था वृद्ध