{"_id":"91e4f7d04b5828909fde20622d61fd73","slug":"400-bigha-farmland-submerged-bean-and-rice-steeped-nursery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांदी से 400 बीघे खेत जलमग्न, मूंग व धान की नर्सरी डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांदी से 400 बीघे खेत जलमग्न, मूंग व धान की नर्सरी डूबी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचली गंगा नहर में सुजानपुर गांव के 55 नंबर कुलाबा के पास खांदी हो गई, जिसमें करीब चार सौ बीघ जमीन जलमगभन हो गई, जिसमें किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। खांदी कटने के शिकायत ग्रामीणों ने विभाग के जेई से की है लेकिन शाम तक मौके पर एक भी कर्मचारी देखने नहीं गया है।
विज्ञापन
सुजानपुर गांव के राजितराम, रामप्रताप, रामसजीवन, चंदन, घनश्याम, लंबरी, प्रथ्वीपाल ने बताया कि करीब चार सौ बीघे खेत खांदी के पानी से जलमग्न हो गए है। इसमें करीब 50 बीघे मूंग फसल और धान की नर्सरी पानी में डूब गई है। किसानों ने हाईब्रिड धान का बीज 250 रुपये प्रति किलो की दर से लेकर नर्सरी डाली है। मूंग और धान की नर्सरी डूबने से किसानों को खरीफ की फसल के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। अगर नहर का पानी बंद न किया गया तो रात तक गांव में पानी घुस जाएगा।
विज्ञापन