{"_id":"65e8bec2fe1f42b55708eb04","slug":"370-lakh-rupees-recovered-from-fraud-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112178-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ठगी के 3.70 लाख रुपये वापस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ठगी के 3.70 लाख रुपये वापस मिले
Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
- ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 13 फरवरी को हुई थी धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर कारोबारी के खाते से नौ लाख की धोखाधड़ी की। साइबर सेल के प्रयास से तीन लाख 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौट सके।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर आलमपुर निवासी अनुराग उत्तम परिवार के साथ शहर के ओमकार नगर में रहते हैं। साइबर अपराधियों ने 13 फरवरी को फोन किया। शेयर की खरीद-फरोख्त के लिए ट्रेडिंग खाता खुलवाकर मुनाफे का लालच का देकर कई बार में नौ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की। रुपये ट्रांसफर हुए खातों की जांच की। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कमर खान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान साइबर अपराधी के खातों में बची रकम तीन लाख 70 हजार रुपये लौट सके हैं।