फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   36 candidates selected in ITI employment fair

Fatehpur News: आईटीआई रोजगार मेले में 36 अभ्यर्थी चयनित

Thu, 23 Apr 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
36 candidates selected in ITI employment fair
फोटो-25- अभ्य​र्थियों को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनि​धि। - फोटो : Samvad
फतेहपुर। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यहां कंपनी प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। कुल 70 अभ्यर्थियों में से 36 का चयन किया गया।
विज्ञापन

मेले में मारुति सुजुकी कंपनी के प्रतिनिधि सुनील कुमार और रामनाथ मौजूद रहे। कंपनी की ओर से 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन सहित अन्य ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को 25,300 रुपये प्रतिमाह सीटीसी दिया जाएगा। साथ ही यूनिफार्म, बस सुविधा, चाय-नाश्ता और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी द्वारा तीन वर्ष का एग्रीमेंट किया जाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को परमानेंट करने की प्रक्रिया होती है। चयनित अभ्यर्थियों को एक से दो सप्ताह में जॉइनिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
रोजगार का मिला अवसर, अब करेंगे परिवार की मदद

अमित कुमार ने बताया कि कंपनी तीन वर्ष का अनुबंध कर सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके बाद परमानेंट करने की बात कही गई है। वह इस नौकरी के लिए जाएंगे।


विशेष कुमार ने बताया कि कंपनी ने बिना अनुभव के भी चयन किया है। इससे उन्हें रोजगार का अवसर मिला है और वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए कार्य करेंगे।


हर माह की 21 तारीख को आईटीआई पटेल नगर में रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें हाईस्कूल पास अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। हालांकि आईटीआई या डिप्लोमा होना आवश्यक है। योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा संस्थान में जमा कर सकते हैं, ताकि कंपनियों की मांग पर उनका नाम भेजा जा सके।

- अमित मिश्रा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी

फोटो-25- अभ्यर्थियों को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनिधि।

फोटो-25- अभ्यर्थियों को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनिधि।- फोटो : Samvad

फोटो-25- अभ्यर्थियों को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनिधि।

फोटो-25- अभ्यर्थियों को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनिधि।- फोटो : Samvad

फोटो-25- अभ्यर्थियों को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनिधि।

फोटो-25- अभ्यर्थियों को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनिधि।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed