फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   34/5000 bheeshan thand ne badalee logon kee dinacharya Change the routine of hard winter

भीषण ठंड ने बदली लोगों की दिनचर्या

Sat, 10 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
34/5000 bheeshan thand ne badalee logon kee dinacharya Change the routine of hard winter
ठंड में स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : amarujala
भीषण ठंड से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। सुबह देर तक और अंधेरा होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। धूप निकलने पर ही बाजारों में चहलपहल दिखाई देती है। रोडवेज बस अड्डे में बहुत कम यात्री दिखाई दिए। वे भी ठंड से बचने के लिए आग जलाकर बैठे रहे। रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ठंड से परेशान दिखाई दिए। हाईस्कूल, इंटर के बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन



 शनिवार को कोहरे की सफेद चादर से शहर ढका रहा। हाईवे में वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जो वाहन चल भी रहे थे, वे हेडलाइट जलाकर हाईवे में रेंगते दिखाई दिए। जरूरी काम से बाहर निकालने वाले लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों से खुद को ढके रहे। रोडवेज बस अड्डे में छोटे से बच्चे को एक महिला बचाव करती दिखाई दी। दोपहर को धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस किया। लोग दरवाजे के पास व छतों पर धूप सेंकते रहे। धूप का असर कम होते ही ठंड का प्रकोप फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन


बाजारों में दुकानदार कागज जलाकर ठंड बचाव करते रहे। ड्यूटी करने वाले कर्मचारी भी आग के पास बैठे रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की मतगणना की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भी कलेक्ट्रेट में आग के पास बैठे रहे। धूप होने पर भी आग के पास से उठने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी ने रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को परेशान कर दिया है। ट्रेन के इंतजार में कई घंटे तक यात्रियों को स्टेशन में बैठना पड़ता है। स्टेशन के आसपास अभी तक अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रात को इंतजार करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed