{"_id":"5a0de3244f1c1bca678bbf04","slug":"31510859556-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र बनाने में धरा रह गया दूरी का मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र बनाने में धरा रह गया दूरी का मानक
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मानकों की धज्जियां उड़ा दी हैं। परीक्षा केंद्र बनाने में दूरी का मानक धरा रह गया है। दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के बच्चों के परीक्षा केंद्र 70 किमी दूरी तक बनाए गए हैं।
परिषद ने माध्यमिक स्कूलों के डाटा आनलाइन फीड कराकर सीधे परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए 92 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली परीक्षा 146 केंद्रों में परीक्षा कराई गई थी। इतना ही नहीं पिछली परीक्षा की अपेक्षा इस बार 1700 परीक्षार्थी भी बढ़ गए हैं।
केंद्रों की संख्या घटाने के प्रयास में परिषद ने आंख बंद कर परीक्षार्थी आवंटित किए हैं। इंटर कालेज खखरेरू के परीक्षार्थियों का ललौली इंटर कालेज केंद्र बनाया गया है, जबकि स्कूलों की दूरी 50 किमी से भी अधिक है। इतनी ही दूरी वाले जनता इंटर कालेज गाजीपुर का परीक्षा केंद्र भारतीय सेवा सदन जूनियर हाईस्कूल लक्षीखेड़ा बनाया गया है। धाता का परीक्षा केंद्र जहानाबाद में बनाया गया है, जबकि दोनों स्कूलों की दूरी करीब 70 किमी है।
विज्ञापन
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड का परीक्षा केंद्र सर्वोदय इंटर कालेज गोपलगंज बनाया गया है। यह परीक्षा केंद्र तो बानगी के तौर पर हैं। करीब तीन दर्जन ऐसे कालेज हैं, जिनके बच्चों का परीक्षा केंद्र 50 किमी या इससे भी अधिक दूरी भेजा गया है। इतना ही नहीं छात्राओं के परीक्षा केंद्रों की दूरी मानक से कई गुना अधिक है।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि परिषद से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची और छात्र आवंटन का परीक्षण कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया छात्र आवंटन में कुछ त्रुटियां हैं। त्रुटियां दुरुस्त कर जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कमेटी के अनुमोदन के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा।
क्या है दूरी का मानक
-छात्राओं के परीक्षा कें द्र की दूरी अधिकतम पांच किमी
-हाईस्कूल के छात्रों के परीक्षा केंद्र की दूरी आठ किमी
-इंटरमीडिएट के छात्रों के केंद्र की दूरी 12 किमी
परीक्षा केंद्र बनाने में दूरी का मानक दरकिनार
70 किमी दूर बनाया गया बच्चों का परीक्षा केंद्र