{"_id":"5ccf2e5fbdec22075875ffa6","slug":"21557081695-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर करें मतदान बढ़ेगा फतेहपुर का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर करें मतदान बढ़ेगा फतेहपुर का मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। एक माह से चल रही चुनावी कसरत की परीक्षा का वक्त आ गया। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान बढ़ाने का लक्ष्य हो या चुनाव जीतने की ख्वाहिश सरकारी मशीनरी से लेकर नेताओं तक सभी ने पसीना बहाया। अब बारी आप सभी मतदाताओं की है। जलपान के चक्कर में पड़ने की बजाय बूथ पर पहुंचिए और मतदान कर एक अच्छा नेता चुनिए। प्रशासन ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान
केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। पीठासीन अधिकारी की अगुवाई में मतदान अधिकारी सुबह छह बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम में मॉकपोल करेंगे। इसके बाद सुबह सात बजे से आमजनों के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान प्रक्रिया शाम को छह बजे तक अनवरत चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि जो मतदाता शाम को छह बजे तक बूथों में प्रवेश कर लेंगे उन्हें अपना मतदान देने का अधिकार होगा। शेष अन्य लोगों को शाम छह बजे के बाद बूथों में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जनपद में विधानसभावार इस तरह से हैं मतदाता
..................................................................
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
........................................................................................................
जहानाबाद 164708 135029 14 299751
बिंदकी 164014 137572 7 301593
फतेहपुर 181827 159898 19 341744
अयाह शाह 145948 122007 8 267963
हुसैनगंज 159621 134188 6 293815
खागा 179079 151302 7 330388

कुल मतदाता 995197 839996 61 1835254

इनसेट
विधानसभावार पोलिंग बूथों की संख्या
....................................................
विधानसभा पोलिंग बूथ
..............................................
जहानाबाद 348
बिंदकी 333
फतेहपुर 367
अयाह शाह 287
हुसैनगंज 332
खागा 378
................................................
कुल 2045

इस तरह से है जनपद का चुनावी परिदृश्य
मतदान केंद्रों की संख्या- 1373
कुल मतदेय स्थल - 2045
नोडल अधिकारियों की संख्या - 31
जोनल मजिस्ट्रेटों की संख्या - 12
सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या- 141
मतदान के लिए लगे कार्मिक - 11,191
चुनाव में लगे कुल कार्मिक- 13,997
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र- 49- फतेहपुर संसदीय निवार्चन क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र 238- जहानाबाद, 239-बिंदकी, 240-फतेहपुर, 241-अयाहशाह, 242- हुसैनगंज और 243-खागा सुरक्षित।
विज्ञापन
युवा मतदाता- 17,610
80 पार के मतदाता- 29,941
कंट्रोल रूम- कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 32 में चुनाव के लिए कॉल सेंटर/कंट्रोल रूम खोला गया है। यहां 24 घंटे अनवरत कार्य करेगा। कंट्रोल रूम का नंबर 05180-221911 है और कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 1950 है।
......................
महिला सशक्तीकरण के परिचायक होंगे सखी बूथ
सोमवार को होने वाले मतदान के दिन कुछ बूथ ऐसे होंगे, जो नारी शक्ति के परिचायक होंगे। मसलन इन बूथों को महिला मतदाताओं के लिए खास तौर पर सुलभ बनाया जाएगा। इन बूथों में लगने वाले पीठासीन एवं मतदान अधिकारी भी महिलाएं होंगी और मतदाता भी महिला होंगेे। यहां सुरक्षा में महिला पुलिस बल भी तैनात होगा। सखी बूथों के लिए जहानाबाद के गया प्रसाद इंटर कालेज, बिंदकी के सोहन लाल द्विवेदी बालिका इंटर कॉलेज के कक्ष दो, फतेहपुर के अस्ती वार्ड में प्राथमिक विद्यालय, अयाह शाह में ललौली इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या एक, हुसैनगंज में ब्लाक हथगाम कार्यालय, खागा में ऐरायां ब्लाक कार्यालय का कक्ष एक को सखी बूथ के लिए नामित किया गया है। ये बूथ महिला सशक्तीकरण के लिहाज से खास तौर पर तैयार होंगे।
.....................
सारे मानक पूरे करेंगे आदर्श बूथ
शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को खास अनुभूति कराने के लिए आदर्श बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों में स्वागत द्वार, सेल्फी प्वाइंट और रास्ते में कालीन बिछाने जैसे खास इंतजाम किए जाएंगे। ताकि वोट देने जा रहे मतदाता को खास एहसास हो सके। ऐसे बूथों की संख्या 23 निर्धारित की गई है। नगर पालिका फतेहपुर में पांच आदर्श बूथ, नगर पंचायत बहुआ में दो, हथगाम में दो, किशनपुर में दो, जहानाबाद में दो, नगर पालिका बिंदकी में पांच बूथ और खागा नगर पंचायत क्षेत्र में तीन बूथों को आदर्श बूथ का दर्जा दिया गया है।
इनसेट-
204 बूथों में होगी वेब कास्टिंग
बूथों की गतिविधियों पर सीधे निगाह रखने के लिए जिलेभर में 204 बूथ वेब कास्टिंग के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इन बूथो में कैमरे लगाकर वहां इंटरनेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलक्टे्रट स्थित एनआईसी कक्ष में लगे स्क्रीनो में इन बूथों का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। ताकि पता चल सके कहां क्या गतिविधियां चल रही हैं। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में 35, बिंदकी में 34, फतेहपुर में 37, अयाह शाह में 28, हुसैनगंज में 32 और खागा विधानसभा क्षेत्र में 38 बूथों को वेब कास्टिंग के लिए तैयार किया गया है। इस तरह से 204 बूथों का सीधा प्रसारण जनपद स्तर से निर्वाचन आयोग तक देखा जा सकेगा।
...............
विधानसभावार सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों का विवरण :-

विधानसभा एआरओ का नाम व पद मोबाइल नंबर

जहानाबाद विनय गुप्ता, एसडीएम 9454417873
बिंदकी आशीष कुमार, एसडीएम 9454417861
फतेहपुर प्रहलाद सिंह, एसडीएम 9454417860
अयाहशाह प्रमोद झा, एसडीएम 9454417875
हुसैनगंज विजय उपाध्याया, एसओसी, चकबंदी 9415641657
खागा राहुल कश्यप विश्वकर्मा, एसडीएम 9154417878

जरूरत पड़ने पर इनसे करें संपर्क

नाम पद मोबाइल नंबर

विजय कुमार नायक सामान्य प्रेक्षक 9305728087,8887271147
संजीव सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी 9454417518
पप्पू गुप्ता उप जिला निर्वाचन अधिकारी 9454417589
अनिल पाठक नोडल अधिकारी ईवीएम 8429031740