फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 24 का चयन

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 24 का चयन

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 24 का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। राजकीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता अभियान विषय पर गुरुवार को डिग्री और माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल 24 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इन प्रतिभागियों को डीएम कुमार प्रशांत 25 जनवरी को जीआईसी में प्रमाणपत्र और पुरस्कार बाटेंगे।

डिग्री कालेजों की निबंध प्रतियोगिता में गुंजन श्रीवास्तव प्रथम, शिवानी शुक्ला द्वितीय, कार्तिका पांडेय ने तीसरा स्थान पाया। माध्यमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में फिजा परवीन प्रथम, सारिका द्वितीय, पवन कुमार ने तृतीय स्थान पाया। डिग्री कालेजों की वाद विवाद की पत्र प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय, सपना देवी ने तृतीय रहीं। विपक्ष में शिवांसु प्रथम, शशांक तिवारी द्वितीय तथा ज्ञानेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


डिग्री स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनाली सिंह प्रथम, आकांक्षा सिंह द्वितीय, सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। माध्यमिक स्तर में राहुल कुमार गौतम प्रथम, मृदुल दुबे प्रथम, सुनील कुमार ने तीसरा स्थान पाया। डिग्री स्तर की स्लोगन प्रतियोगिता में हरिओम प्रथम, सौम्या श्रीवास्तव द्वितीय तथा कहकशा खातून तीसरे स्थान पर रहीं। माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता में अंशुमान शर्मा प्रथम, अनुज सिंह द्वितीय तथा सलोनी प्रजापति व दिव्यांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं की शुरुआत स्कूल स्तर से हुई है। शुक्रवार को सभी प्रमुख बाजार और कस्बों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम के मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed