फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गंदगी में पहले पायदान पर है शहर का पठान मोहल्ला

गंदगी में पहले पायदान पर है शहर का पठान मोहल्ला

Fri, 15 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गंदगी में पहले पायदान पर है शहर का पठान मोहल्ला
फतेहपुर। स्वच्छता के सरकारी दावों के उलट हकीकत कुछ और ही है। शहर के ज्यादातर वार्डों की तस्वीर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। घनी आबादी के मोहल्ले में स्थिति और भी बदतर है। जल निकासी नहीं होने और नियमित सिल्ट सफाई के अभाव में सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हैैं। बानगी के तौर पर शहर के आवास विकास वार्ड के पठान मोहल्ले की हालत बद से बदतर है। बजबजाती गंदगी के बीच रहना लोगों की आदत में शुमार हो गया है। जलभराव वाले स्कूलों में डंप कूड़े में घूमते गंदे मवेशी बीमारियों को दावत देते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद ध्यान नहीं दे रही। गंदगी और मच्छरों के संक्रमण से शायद ही कोई घर हो जहां मरीज न हों।
विज्ञापन


पठान मोहल्ले की आबादी करीब 12 हजार है। घनी आबादी होने के कारण संकरी सीसी सड़कों पर चार पहिया वाहन पहुंचना मुश्किल है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क और खाली प्लाटों में भरता है। खाली प्लाटों में लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा डालते हैं। यहां पर जलभराव होने के कारण सड़ांध के कारण लोगों को भारी दिक्कत होती है। संकरे रास्ते होने के कारण कूड़े का उठान करना नगर पालिका के लिए टेढ़ीखीर है। कभी-कभी ही कूड़े का उठान हो पाता है। यहां के बाशिंदे प्रदूषित वातावरण में रहने
विज्ञापन


को मजबूर हैं। दूसरे मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति इस मोहल्ले की सडक़ों से बिना रुमाल मुंह में रखे घूम नहीं सकता है। यही कारण है कि दिन के समय भी सडक़ों से निकले वाले लोगों को मच्छरों के हमले का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह की गलियों में गंदे मवेशी सरेआम घूमते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका परिषद ने अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नगर पालिका परिषद की ईओ मीरा सिंह का कहना है कि नया कार्यभार ग्रहण किया है। ऐसे में शहर के विषय में अधिक जानकारी नहीं है। पठान मोहल्ले में शुक्रवार को सफाई टीम भेजकर साफ सफाई कराई जाएगी। इसके लिए सफाई प्रभारी को निर्देश दिए जा रहे हैं।

फोटो-8
चुनाव के समय सभासद ने लंबे चौड़े वादे किए थे
चुनाव के समय सभासद ने लंबे चौड़े वादे किए थे। चुनाव जीतने के बाद मोहल्ले की तरफ मुडक़र नहीं देखा है। सफाई करने वाले कभी आते ही नहीं है। ऐसे में नालियां चोक हैं और गंदा पानी सीसी सडक़ों पर फैल रहा है। लोगों को दिक्कत होती है। नफीस अहमद, पठान मोहल्ला
.............................
फोटो-9
पक्का नाला बन जाए तो दूर होगी समस्या
नाला अगर पक्का बन जाए, तो शायद समस्या का समाधान हो जाए। बिना पक्का नाला निर्माण के समस्या कम होने के बजाय बढ़ती ही जाएगी। आडा तिरछी गलियां होने के कारण नालियों के गंदे पानी की निकास प्रभावित होता है। यही कारण है कि पानी निकलने के बजाए सडक़ों पर भरता है। इस समस्या के निराकरण को लेकर नगर पालिका चुप्पी साधे है। समद खान, पठान मोहल्ला
.......................
फोटो-10
दोबारा अतिक्रमण के चलते भी हो रही गंदगी
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर तोड़फोड़ कराकर पुलिया का निर्माण कराया गया था। अभियान बंद होने के बाद लोगों ने नालियों पर फिर से निर्माण कराना प्रारंभ कर दिया है। यही स्थिति रही तो पुलिया का निकास बंद हो जाएगा। यहां पर दोबारा अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। मोहम्मद रफी, पठान मोहल्ला


फोटो-11
मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियों का हमला तेज
मोहल्ले में गंदगी की भरमार हर समय रहती है। दरवाजे के बाहर पैर रखते ही गंदगी में पड़ते हैं। नौनिहाल गंदगी के ऊपर से स्कूल आते जाते हैं। यही कारण है कि बच्चों में तरह-तरह की बीमारियों का प्रकोप होता रहता है। इस गंभीर समस्या को नगर पालिका परिषद और स्वास्थ्य विभाग दोनों नजरंदाज करते हैं। मो. मुन्नू खां, पठान मोहल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed