{"_id":"5b0d9e454f1c1b946e8b5594","slug":"201527619141-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूटर की बेटी बनी सेकंड जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूटर की बेटी बनी सेकंड जिला टॉपर
Updated Wed, 30 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने वाले की बेटी कीर्तिका सिंह ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है। यह महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेेकंड्री स्कूल की छात्रा है। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
शहर के कलक्टरगंज में सिटी क्लब के पीछे किराए के आवास में रहने वाली इस मेधावी के पिता राजेंद्र सिंह और मां रेनू सिंह ने पड़ोस में मिठाई बांटकर अपनी खुशियां साझा की। राजेंद्र सिंह घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाते हैं। कीर्तिका ने बताया कि पिता ने शुरू से पढ़ाई में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी। छोटी बहन वर्तिका सिंह भी महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंड्री स्कूल में ही कक्षा आठ की छात्रा है।
मां समाजशास्त्र से एएमए तक पढ़ी हैं। मेधावी ने बताया कि घर में चार से पांच घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। इस सफलता में उनके ताऊ विजय बहादुर सिंह की अहम भूमिका है। परीक्षा के पहले कोर्स का रिवीजन बहुत जरूरी होता है। ऐसा कर सफलता हासिल की जा सकती है। कीर्तिका का कहना है कि उसका सपना सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश व समाज की सेवा करना है।