फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख समृद्धि

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख समृद्धि

Sat, 28 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख समृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं की छठ पूजा पूरी हो गई। महिलाओं ने पति, बच्चों, परिवार के साथ-साथ समाज की कुशलता मांगी। मौसम में ठंड होने के बावजूद महिलाएं पीएसी परिसर के तालाब में खड़ी होकर पूजा की। आस्था का सैलाब जिले में औंग, किशुनपुर, खागा व बिंदकी क्षेत्र में भी कई जगह दिखा। पूर्वांचल और बिहार से जुड़े लोगों में छठ पर्व को लेकर उत्साह दिखा। महिलाओं ने घाट पर देवी गीत भी गाए।

शहर के पीएसी, पुलिस लाइन कालोनी और राधा नगर के बक्सपुर में रहने वाले लोगों ने भी छठ पूजन किया। छठ के आखिरी दिन महिलाओं ने मांग तक सिंदूर का लंबा टीका लगाया।
विज्ञापन


नए कपड़े पहन कर तालाब किनारे पूजा-अर्चना की। घुटने तक पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूप, बांस की डलिया में मौसमी फल, गन्ना सहित पूजा सामग्री और गाय के दूध से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सुख, समृद्धि की कामना की। बाद में घाट पर ही महिलाओं ने प्रसाद खाकर अपना व्रत खोला। घर लौटने के बाद महिलाओं ने आसपास मुहल्ले में छठ मइया का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


8- पीएसी परिसर में उगते सूरज को अर्घ्य देतीं महिलाएं।
उगते सूर्य को अर्घ्य दे मांगी सुख समृद्धि
घाट पर महिलाओं ने गाए देवीगीत
छठ पूजा का धूमधाम से हुआ समापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed