फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   19 staffs tramsferred in health dept.

स्वास्थ्य विभाग के 19 लिपिकों का हुआ गैर जनपद तबादला

Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
19 staffs tramsferred in health dept.
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में भी तबादला एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली। यहां के 19 लिपिकों का तबादला गैर जनपद किया गया है। वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के पटलों पर यह लिपिक जमे थे। वहीं, मलेरिया अधिकारी व डिप्टी सीएमओ का भी तबादला हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सहायक अमित कक्कड़ को प्रयागराज, वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव को मेरठ, संजय मिश्र को मेरठ, राजन प्रसाद को हापुड, शकीला बानो को बुलंदशहर, प्रकाश कुमार को गौतमबुद्ध नगर, भोला प्रसाद को मेरठ, कल्लू प्रसाद को गाजियाबाद, बीरेंद्र सिंह को मेरठ, विजय कुमार को बुलंद शहर, बुद्धराज सिंह को बांदा, शिवदेवी को गौतमबुद्ध नगर, अनिल कुमार को मेरठ तथा कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार को जौनपुर, सुशील मिश्र, उदय प्रताप, ममता देवी को वाराणसी, राजीव यादव व आशीष श्रीवास्तव को गाजीपुर, मनोज सिंह को बुलंदशहर भेजा गया है। इनके स्थान पर अलग-अलग जनपदों से नए लिपिक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. नरेंद्र सिंह मान का भी तबादला हो गया है। उन्हें इसी पद पर मेरठ भेजा गया है। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी पद पर तैनात रहे आनंद सिंह का तबादला प्रयागराज हो गया है। उनके स्थान पर फर्रुखाबाद में जिला मलेरिया अधिकारी पद पर तैनात रहीं सुजाता ठाकुर को यहां तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से एक ही ब्लाक में जमे आठ वीडीओ (विलेज डेवलपमेंट अधिकारी) के कार्यक्षेत्र डीडीओ रमेश चंद्रा ने अपने तबादले से पूर्व बदल दिया है। डीडीओ का तबादला अयोध्या के लिए हुआ है, लेकिन इससे पहले उन्होंने तेलियानी के अशोक गुप्ता को हसवा, देवमई के सूर्य भवन को हसवा, विजयीपुर की आकांक्षा मिश्र को तेलियानी, ऐरायां से चंद्र भान को देवमई, हसवा के शिव प्रकाश सिंह को विजयीपुर, हसवा के जितेंद्र नाथ को ऐराया, विजयीपुर के बृजेंद्र सिंह का हथगाम तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed