फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   18 -hour power cuts caused furore , night sleep seized cuts , consumer Hlakan

18 घंटे बिजली कटौती से मचा कोहराम, रात्रि कटौती ने छीनी नींद, उपभोक्ता हलाकान

Sun, 31 May 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 31 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
18 -hour power cuts caused furore , night sleep seized cuts , consumer Hlakan
प्रचंड गर्मी के मौसम में बिजली की जबरदस्त कटौती उपभोक्ताओं को रुला रही है। बीते चौबीस घंटे में रोस्टिंग और फाल्ट मिलाकर 18 घंटे की कटौती से लोगों का बुरा हाल रहा। दिन प्रतिदिन गहराते जा रहे बिजली संकट से व्यापारी एवं अन्य संगठन के लोग आंदोलित हो उठे हैं। शनिवार को विभिन्न दलों व संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर संकट को लेकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से ताबड़तोड़ ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी में जीना मुश्किल हो रहा है। राधानगर उपकेंद्र के अंतर्गत अशोक नगर इलाके में जर्जर तार चिंगारी के साथ टूट कर गिर गया जिससे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई है। इसी प्रकार मुराइनटोला उपकेंद्र के तहत उत्तरी गौतम नगर में फाल्ट से बिजली संकट गहराया रहा। शनिवार को भोर पहर पांच बजे आपूर्ति कट गई जो दोपहर 11 बजे के बाद आई। तीन घंटे के बाद बिजली फिर कट गई। दोपहर दो बजे रोस्टिंग शुरू हो गई जो शाम सात बजे आपूर्ति चालू हुई। इसके बाद रात्रि में बिजली की आंखमिचौनी का सिलसिला जारी रहा। उधर, भीषण गर्मी ने इलेक्ट्रानिक उपकरणों के बाजार का पारा चढ़ा दिया है। कूलर, पंखे, एसी विक्रेताओं के यहां सुबह शाम खरीददारों की लाइन लग रही है। असंतुलित वोल्टेज के कारण बिजली चलित उपकरणों की मरम्मत करने वाले मैकेनिकों की दुकानों में फुंके पंखे, कूलर के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

सूरज का मिजाज अधिक गरम होने के कारण लोग उमसभरी गर्मी से राहत पाने के लिए भटकने लगे हैं। ट्रांसफार्मरों में अधिक लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज असंतुलित हो गया है, जिससे पंखे, एसी, कूलर, फ्रिज आदि फुंकने का सिलसिला बढ़ गया है। असंतुलित वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, एसी आदि फुंकने का सिलसिला तेज हो गया है। मोटर वाइंडिग की दुकान चलाने वाले ललऊ का कहना है कि वोल्टेज घटने-बढ़ने के कारण उपकरण फुंक रहे हैं। ऐसी हालत में पंखे आदि भरने में अधिक समय लग रहा है। प्रयास यह किया जा रहा है कि पहले आया काम पहले पूरा किया जाए। ऐसी हालत में उपकरण ठीक करने में कई-कई दिन का समय लगना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है। ऐसे में शत प्रतिशत आपूर्ति कर पाना मुश्किल हो रहा है। बिजली चोरी की घटनाएं रोकने के लिए उपकेंद्रों के जेई को छापेमारी के निर्देश दिए हैं। रात्रि कटौती पनकी पावर हाउस से हो रही है। - रत्नेश कुमार, अधीक्षण अभियंता।

फोटो नंबर व परिचय
12 - कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सदर विधायक व कार्यकर्ता

भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर
डीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की और आपूर्ति व्यवस्था बेहतर किए जाने की मांग की। शनिवार को सदर विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि केवई ग्राम में विद्युतीकरण कागज में पूरा दिखाया गया है, लेकिन कार्य अधूरा है। नगर के सैदाबाद स्थित दुर्गा मंदिर की सप्लाई देहात के फीडर बिलंदा से कर दी गई है जिससे आए दिन कटौती रहती है। इसी प्रकार बीबीपुर क्षेत्र में विद्युतीकरण कराने, ग्राम पंचायत भिटौरा के उत्तर एवं दक्षिण इलाके में बिजली संकट से निजात दिलाने,  ग्राम लोटहा में फुंका ट्रांसफार्मर सही कराने, वार्ड नंबर एक उधन्नापुर में विद्युतीकरण कराने, लोधीगंज बाईपास सुंदरनगर नई बस्ती में खंभे लगवाने, आबूनगर लोधौरा में जर्जर तारों को बदलवाने, सोनही में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, थरियांव से मंडा सरांय फीडर के तार बदलवाने, मुराव में इंद्रकुमार के दरवाजे का खंभा बदलाने, रोस्टिंग का समय सार्वजनिक करने की मांग की गई। सदर विधायक ने बताया कि मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र जो कि सप्लाई आफिस नासिरपीर के पास रहते हैं। घर के समीप विद्युत पोल मार्ग के बीच में स्थित है। दूर तक बांस के सहारे विद्युत तार खिंचे हैं। ऐसे में दुर्घटना हो सकती है जिसे ठीक कराने की मांग की गई। इस दौरान राम प्रकाश गुप्ता, भगत, जन्मेजय सिंह, रघुनंदन सिंह, शारदा तिवारी, आनंद मान, राकेश मौर्या, दुर्गा वाल्मीकि, राम प्रताप आदि रहे।


फोटो परिचय
5- बिजली विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंकते कांग्रेसी
‘अधिकारियों के घर भी
नहीं चलने देंगे जनरेटर’
विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता का पुतला फूंक नारेबाजी की
फतेहपुर। विद्युत कटौती को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने ज्वालागंज में अधिशासी अभियंता का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। साथ ही 72 घंटे में आपूर्ति में सुधार न होने पर विभागीय अधिकारियों के आवासों में लगे जनरेटरों को बंद करने की चेतावनी दी।

शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि सभी उपकेंद्रों से कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली के गुल रहे से लोगों का घर के अंदर जीना दुश्वार हो गया है। वहीं आए दिन होने वाले फॉल्ट को ठीक करने में बरती जाने वाली हीलाहवाली से समस्या और विकराल होती जा रही है। लोग चैन की नींद तक नहीं ले पा रहे हैं। उधर बिजली के गुल रहने से पब्लिक को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। शनिवार को विद्युत कटौती के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान अमित मिश्रा, औसाफ अहमद, मोईन राईन, आदित्य श्रीवास्तव, आनंद सिंह, सैयद शहाब अली, अजय श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, रामनरेश, अरुण जायसवाल, शाजिद, दानिश, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed