फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मरीजों की महंगी जांचे होंगी मुफ्त, खुली यूनिट

मरीजों की महंगी जांचे होंगी मुफ्त, खुली यूनिट

Fri, 15 Mar 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मरीजों की महंगी जांचे होंगी मुफ्त, खुली यूनिट
फतेहपुर। जिले की स्वाथ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ किया जा रहा है। तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नान कमिनुकेबल डिसीज (गैर संक्रामक बीमारी) यूनिट खोला गया है। इन केंद्रों में मरीजों की काउंसलिंग होगी साथ ही विभिन्न प्रकार की जांचों की सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत (मोदी केयर) योजना के अंतर्गत जिले में पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इनमें बिंदकी, जहानाबाद और हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनसीडी सेंटर खोले गए हैं। इन यूनिट में हृदय रोग, श्वांस रोगी, किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच बिल्कुल मुफ्त
विज्ञापन


होगी। एसीएमओ डा. संजय सिंह ने तीनों स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर एनसीडी यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएचसी में यूनिट खोले गए हैं। जल्द ही धाता और खागा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यूनिट खोला जाएगा। एसीएमओ ने बताया कि यूनिट में एक डाक्टर और दो लैब टेक्नीशियन रहेंगे। जो आने वाले मरीजों की काउंसलिंग करेंगे। मरीज की ओर से बताए गए लक्षण के हिसाब से जांच की जाएगी। यूनिट में ईसीजी मशीन, सेल काउंटर मशीन, आटो एनालाइजर, माइक्रोस्क ोप मशीनें लगी हुई हैं। इसमें रोगी की बायोकेमेस्ट्री, क्रिटेनिन, हीमोग्लोबिन, कोलेस्टार, यूरिया समेत 35 प्रकार की जांचे बिल्कुल मुफ्त होगी। मरीजों की काउंसलिंग करने के बाद उन्हे संबंधित हायर सेंटरों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय ने बताया कि अधिकांश लोग मर्ज से पीड़ित रहते हैं लेकिन सही जांच और इलाज नहीं करा पाते। कैंसर, हार्ट, किडनी रोगों का सही समय में पता चल जाए तो बेहतर इलाज हो सकता है। एनसीडी यूनिट खुलने से मरीजों का न सिर्फ महंगी जांच से पैसा बचेगा बल्कि समय से इलाज मिलेगा।

फोटो -16- हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र में एनसीडी यूनिट का उद्घाटन करते एसीएमओ।
मरीजों की महंगी जांचे होंगी मुफ्त
जिले के तीन सीएचसी में खुली एनसीडी यूनिट
हृदय, किडनी, श्वास रोगियों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed