फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बोर्ड परीक्षा की मुख्य खबर

बोर्ड परीक्षा की मुख्य खबर

Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की मुख्य खबर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 3864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा छोड़ने वालों में इंटरमीडिएट के 2790 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस तरह से इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 28 हजार 609 बची है।

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट कला वर्ग की हिंदी प्रथम की परीक्षा थी। सुबह 7.30 बजे से हुई परीक्षा में गृह विज्ञान के 1074 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इंटरमीडिएट कला वर्ग के 1257 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। दोपहर दो बजे से शुरू हुई परीक्षा में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 1539 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन हुई है। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे चलते मिले। बिजली कटौती होने पर तुरंत जनरेटर चलाए गए। न अवैध सामग्री मिली और न ही कोई नकलची पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed