फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.70 lakhs were blown by putting thumb in finger machine 17 times

Fatehpur News: फिंगर मशीन में 17 बार अंगूठा लगवाकर उड़ाए 1.70 लाख

Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
1.70 lakhs were blown by putting thumb in finger machine 17 times
फतेहपुर। बुजुर्ग महिला को पेंशन और राशन कार्ड ऑनलाइन फार्म भरवाने का झांसा देकर जनसेवा केंद्र संचालक ने खाते से एक लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता लगाने पर महिला ने रुपये मांगे। केंद्र संचालक ने गाली गलौज कर महिला को जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर ललौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिधांव निवासी रामसखी पाल ने बताया कि उसका खाता बहुआ के इंडियन बैंक में है। वह पढ़ी लिखी नहीं है। बेटा जितेंद्र सूरत में नौकरी करता है। गांव का ही प्रमोद कुशवाहा जनसेवा केंद्र संचालक है। वह 20 अगस्त 2022 को घर आया। वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड बनवाने का लालच दिया। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही। केंद्र संचालक ने पासबुक, आधार कार्ड और दुकान में चलकर मशीन में फिंगर लगाने को कहा। महिला ने सारी शर्तें मान ली। कुछ दिन बाद 13 सितंबर 2022 को फिंगर प्रिंट मिलान न होने का हवाला देकर फिर से फिंगर प्रिंट लिया। इस तरह से अलग-अलग समय में 17 बार फिंगर मशीन में अंगूठा लगवाया और एक लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी की आशंका पर महिला ने पूरी जानकारी अपने पुत्र को दी। जितेंद्र सूरत से आया और बैंक से स्टेटमेंट निकलाया। उससे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। महिला ने रकम वापसी का दबाव बनाया। केंद्र संचालक ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed