{"_id":"17567bef968bf3bcd05520ab94aa9479","slug":"17-female-shicshamitron-assigned-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 महिला शिक्षामित्रों को स्कूल आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 महिला शिक्षामित्रों को स्कूल आवंटित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को 17 और महिला शिक्षामित्रों को स्कूलों का आवंटन कर दिया। इन शिक्षामित्रों के शैक्षिक अभिलेखों में कोई कमी नहीं मिली। चयन कमेटी ने इन्हें स्कूलों का आवंटन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
दूसरे बैच के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने की प्रक्रिया के दौरान 110 महिला शिक्षामित्रों के शैक्षिक अभिलेख संदिग्ध मिले थे। तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने नोटिस जारी करते हुए सहायक अध्यापक पद पर समायोजन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा था। शिक्षामित्रों के स्पष्टीकरणों का चयन कमेटी ने अध्ययन किया, तो उसमें 17 महिलाओं के अभिलेख सही मिले। ऐसी हालत में इन शिक्षामित्रों को स्कूलों का आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन