फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   17 corona positive in fatehpur

कोरोना के 17 नए रोगी, हॉटस्पॉट का किया अवलोकन

Fri, 21 Aug 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
17 corona positive in fatehpur
फतेहपुर में कोविड-19 जांच के एक के बाद एक सामने आ रहे परिणाम चौकानें वाले साबित हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण समूचे जिले में वार कर रहा है। जिसकी मार से कोई नहीं बच पा रहा है। शुक्रवार को 48 सैंपल की जो रिपोर्ट आई उसमें 17 संक्रमण के मामले सामने आए। इन नए संक्रमित मरीजों के साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव संख्या बढ़कर 983 हो गई है। ऐसे में समझा जा सकता है कि कोरोना इस तरह से अपने पैर पसारता जा रहा है ।
विज्ञापन

जिले में अब तक 16000 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी तक 15000 के आसपास जो नतीजे मिले हैं उनमें संक्रमित मरीजों की यह संख्या चिंताजनक है। शुक्रवार को 17,20 व 21 अगस्त को लिए गए सैंपल में 58 के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें सात संक्रमित शहर के निकल कर सामने आए। इनमें मसवानी की दो महिला व एक व्यक्ति, मुराइनटोला का एक व्यक्ति, पीरनपुर मोहल्ले के तीन व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह आज गांव थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा का एक व्यक्ति, गारा गांव का एक व्यक्ति, छेउका गांव की एक महिला, बिंदकी नगर के जहानपुर मोहल्ले का एक व्यक्ति, रेवाड़ी गांव का एक व्यक्ति, श्याम खेड़ा का एक व्यक्ति, असोथर का एक व्यक्ति, जहानाबाद के कटरा मोहल्ले की एक महिला, अमौली का एक व्यक्ति बिंदकी तहसील क्षेत्र के ही नसेनिया गांव के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने बताया कि मौजूदा समय 193 एक्टिव केस है। अभी तक 700 लोग ठीक हो चुके हैं। नए मामले सामने आने के साथ ही कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जनता को सामाजिक दूरी के मामले में और संजीदा होना चाहिए। यह लड़ाई जन सहयोग की अपेक्षा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed