फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   16.16 lakh voters in the district, provisional voter list released

Fatehpur News: जनपद में 16.16 लाख मतदाता, अनंतिम मतदाता सूची जारी

Wed, 07 Jan 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
16.16 lakh voters in the district, provisional voter list released
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए अनंतिम मतदाता सूची का मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रकाशन कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह की ओर से जारी नवीन प्रकाशित सूची के अनुसार अब जनपद में कुल 16,16,973 मतदाता हैं। इनमें से 1,34,207 मतदाताओं को नो-मैपिंग श्रेणी में रखा गया है जबकि शेष मतदाताओं का पूर्व मतदाता सूची से मिलान किया जा चुका है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन


आलेख्य मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसीलों और सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सूची उपलब्ध कराते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है। 11 जनवरी को ग्राम सभा एवं वार्ड समितियों की बैठकों में बीएलओ मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे और नामों का सत्यापन कराएंगे।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार वर्ष 2025 की मतदाता सूची में जनपद में 19,32,441 मतदाता दर्ज थे। विशेष पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की ओर से जमा कराए गए गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर अपडेट किया गया है। जिन मतदाताओं का रिकॉर्ड वर्ष 2003 की सूची से नहीं मिल सका उन्हें नो-मैपिंग श्रेणी में रखते हुए नोटिस जारी की जाएगी और छह जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा तय की है। वहीं जो युवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं वह फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय सहित आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in और मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।


नो-मैपिंग मतदाताओं एवं संबंधित अधिकारियों की सूची डीईओ पोर्टल fatehpur.nic.in/district–election–officer/ पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन भी मंगलवार को कर दिया गया। इसे नामित स्थलों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराया गया है। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि यदि प्रकाशित सूची से किसी भी वोटर को कोई समस्या हो तो वह नियत तिथि तक आपत्ति दाखिल कर सकता है। आपत्ति पर सुनवाई के बाद उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed