{"_id":"5cd71a17bdec2207167ecf90","slug":"161557600791-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारा पहुंचा 44 पर, रात में भी उमस भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ारा पहुंचा 44 पर, रात में भी उमस भरी गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सूरज की बढ़ रही तपिश लोगों को बीमार कर रही है। चिलचिलाती धूप में हर कोई परेशान हैं। तपती दोपहरी में लोग टोपी और गमछा ओढ़ कर ही निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल से लौटने वाले बच्चों को हो रही है। घर पहुंचते पहुंचते नन्हे मुन्नों का चेहरा धूप से लाल हो जाता है।
शनिवार को चिलचिलाती धूप के चलते अधिकतम पारा 44 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री रहा। सुबह तो मौसम कुछ नम रहा लेकिन जैसे-जैसे दोपहर हुई तपिश बढ़ती गई। सड़कों में भीड़ कम होने लगी। आलम यह है कि भीषण गर्मी में मनुष्य ही नहीं जीव जंतु भी हांफ रहे हैं। पशु पक्षी इधर उधर पानी की
तलाश में भटक रहे हैं और इनके मरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। धूप और लू से बचने के लिए युवतियां दुपट्टा से चेहरा ढंक कर जाती नजर आई तो वहीं युवा भी अंगौछा से मुह को बंद कर जरूरी काम से निकले। दिन में लोग सूरज की तपिश से परेेशान हैं और रात में भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कूलर व पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए अलग से हीट स्ट्रोक वार्ड खोल दिया गया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन उल्टी दस्त व बुखार खांसी से पीड़ित 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। सीएमएस डा. प्रभाकर ने बताया कि सभी वार्डों में ओआरएस के पैकेट व दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
फोटो- 20- चिलचिलाती धूप में जाती युवतियां।
22- धूप में घर जाते बच्चे।
पारा पहुंचा 44 पर, सब हालबेहाल
तपती दुपहरी, चढ़ा पारा, बिजली की अंधाधुंध कटौती ने किया जीना दुश्वार
अमर उजाला ब्यूरो