फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एडीओ और लेखपाल के निलंबन के आदेश

एडीओ और लेखपाल के निलंबन के आदेश

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
एडीओ और लेखपाल के निलंबन के आदेश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गांव के विकास की फर्जी रिपोर्टिंग कर रहे विकास अधिकारियों की डीएम के निरीक्षण में पोल खुल गई। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह बहुआ और भिटौरा विकास खंड के गांवों का औचक निरीक्षण करने निकले तो मातहतों से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों और मौके पर हकीकत को देखकर दंग रह गए। जिन गांवों में शौचालयों की रिपोर्टिंग की गई थी, वहां पर शौचालय नहीं मिले। साफ बताए गए गांवों में कीचड़ मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पूरे मामले में शामिल रहे अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।


डीएम ने बहुआ ब्लाक के सुकेती, चकसकरन, बरौंहा और बनरसी गांव का निरीक्षण किया। भिटौरा ब्लाक के केशवपुर गांव का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन गांवों में शौचालयों, सड़क, नाली, खड़ंजा और परिषदीय विद्यालय के भवनों की स्थित जर्जर पाई गई। गांवों में अव्यवस्थाओं व झूठी रिपोर्टिंग करने के मामले में डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी केपी सिंह को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी बहुआ और लेखपाल मनोज कुमार को निलंबित करने के भी निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि डीएम के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के पठन-पाठन का भी जायजा लिया। घरों में शौचालय बनवाने और बच्चों को रोज स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में बाउंड्री बनवाने की भी डीएम ने ग्राम प्रधान को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ और लेखपाल के निलंबन के आदेश
- ग्राम विकास अधिकारी को बर्खास्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed