{"_id":"5a5f93ab4f1c1b82268b4e77","slug":"161516213163-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे दलों के एकजुट होने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे दलों के एकजुट होने का समय
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई है, आफत पैदा करती है। 1992 में सत्ता में आई तो बाबरी मस्जिद गिरा कर प्रदेश में आफत पैदा कर दी। तब मुलायम सिंह और कांशीराम ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अब फिर से छोटे दलों के एकजुट होने का समय आ गया है।
शहर के सादीपुर स्थित सपा जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नई सोच से ही देश का विकास होगा। सपा की सरकार बनाना है तो आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। जिले से लोकसभा प्रत्याशी राकेश सचान जिताना है। भाजपा जाति धर्म के नाम पर राजनीति करती है। इससे देश का माहौल खराब हो रहा है। डॉ. राममनोहर लोहिया और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का सपना था कि देश में विकास और समानता हो। भाजपा विकास को भूल गई है। जब तक देश में धर्म के नाम पर राजनीति होगी। देश तरक्की नहीं करेगा। इससे पहले उन्होंने सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।
इस मौके पर पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, रामेश्वर उर्फ दयालू गुप्ता, कपिल यादव मौजूद थे।