फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आज बंटेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

आज बंटेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

Fri, 08 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
आज बंटेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। किसान ऋण मोचन योजना का शुक्रवार को सुबह 11 बजे आईटीआई ग्राउंड से आगाज होगा। पहले चरण के पांच हजार किसानों को जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देंगे। जिला प्रशासन ने गुरुवार को कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम से जुड़े विभागों को माइक्रो प्लान समझाते हुए जिम्मा सौंपा गया।

जिले में फिलहाल 86 हजार 10 लघु एवं सीमांत किसानों योजना का लाभ दिया जाना है। पहले चरण के लिए 22 हजार 823 किसानों को चुना गया है। इन्हीं में से पांच हजार किसानों को मेगा कैंप में प्रमाणपत्र दिए जाने हैं।
विज्ञापन


आईटीआई में लगने वाले मेगा कैंप में एक साथ किसानों को बैठाने के इंतजाम हैं। ग्राउंड को 50 ब्लाकों में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लाक में 100-100 किसानों के बैठने की व्यवस्था होगी। एक सेक्टर अफसर के हवाले चार ब्लाक हाेंगे। इसी प्रकार चार सेक्टर अफसर के ऊपर एक जोनल अफसर तैनात किया है। आयोजन स्थल पर स्वागत द्वार बना है। किसान जैसे ही आईटीआई में दाखिल होंगे, उनसे पर्ची लेकर कुर्सी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मदन पाल आर्य और सीडीओ एसपी आनंद ने मेगा कैंप से जुड़े विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपीं। नगर पालिका ईओ रश्मि भारती को सफाई व पेयजल व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। मोबाइल टायलेट भी रखवाने को कहा गया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय को एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात करने का जिम्मा सौंपा। डीएसओ खानपान की व्यवस्था संभालेंगे। एसपी कवींद्र प्रताप सिंह भी बैठक में मौजूद रहे।

मंच देखकर भड़के डीएम
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के बाद डीएम अधीनस्थों के साथ आईटीआई ग्राउंड पहुंचे। यहां तैयार हो रहे मंच को देखकर भड़क गए। बताया कि प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी के साथ कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह भी रहेंगे। यह कृषि मंत्री का जिला है। इस बात का तो ख्याल किया जाए। डीएम के इतना कहने पर अफसर हरकत में आए। डीएम के अनुरूप आयोजन स्थल पर काम हुआ या नहीं। यह देखने के लिए शाम सात बजे सीडीओ फिर आयोजन स्थल पहुंचे। जो खामियां थीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।


इनसेट...
नहर कालोनी में खड़े होंगे ट्रैक्टर
फतेहपुर। किसान ऋण मोचन योजना के तहत पांच हजार की जिला मुख्यालय में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पार्किंग के स्थान चयनित कर लिए गए हैं। एसपी कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया जाम की स्थिति से निपटने का माइक्रो प्लान तैयार है। आईटीआई रोड में पर्याप्त फोर्स लगाया जाएगा। वर्मा तिराहा और पटेल नगर चौराहा में फोर्स मुस्तैद रहेगा। नहर कालोनी में ट्रैक्टरों को पार्क किया जा सकेगा। चार पहिया वाहनों को आईटीआई के पहले गेट के पास पार्किंग मिलेगी।

ोटो संख्या व परिचय- 8- आईटीआई मैदान का अधीनस्थों के साथ जायजा लेते डीएम मदन पाल आर्य।

आज बंटेंगे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र
आईटीआई ग्राउंड से होगा किसान ऋण मोचन योजना का कार्यक्रम
प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी देंगे पांच हजार किसानाें को प्रमाणपत्र
जिला प्रशासन ने मेगा कैंप आयोजन को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed