फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   15775 voters will vote in 15 centers

15 मतदान केंद्रों पर 15 हजार से अधिक मतदाता

Thu, 26 Nov 2020 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
15775 voters will vote in 15 centers
फतेहपुर। एमएलसी चुनावों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आगामी एक दिसंबर दिन मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक एमएलसी चुनावों के मतदान होंगे। इस बार के चुनाव में कुल 15775 मतदाता हैं। इन मतदाताओं के लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 25 बूथ हैं।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए शहर में जीआईसी, जीजीआईसी और तेलियानी ब्लॉक को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव में मतदान होने के बाद मतगणना 3 दिसंबर दिन गुरुवार को झांसी में होगी। चुनाव प्रभारी अपर जिलाधिकारी को बनाया गया है। चुनाव के चलते जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मतदान के दो दिन पूर्व 29 नवंबर की शाम 5 बजे से मतदान होने तक के लिए जनपद की समस्त शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed