{"_id":"578a8c254f1c1b3c3213d7d4","slug":"156-medhavion-got-on-stage-to-honor-the-light-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर 156 मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर 156 मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र और मेडल दिखाती मेधावी छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह संपन्न हुआ। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांश नगर के हॉल में सम्मान पाकर 156 मेधावियों के चहरे खुशी से खिल उठे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्य अतिथि डीआईओएस नंदलाल यादव व बीएसए विनय कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर मेडल पहनाया।
अलंकरण समारोह में शामिल होने को लेकर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखा। सुबह से रिमझिम बारिश के बावजूद बच्चों का सुबह 10 बजे से सीपीएसए पहुंचने का सिलसिला चालू हो गया। स्कूल के सभाकक्ष के बाहर मेधावियों से अंकपत्र की छाया प्रति जमा करा कूपन भराकर रजिस्ट्रेशन हुआ। यह सिलसिला दोपहर डेढ़ बजे तक चला।
समारोह का शुभारंभ डीआईओएस नंदलाल यादव, बीएसए विनय कुमार, सीपीएस प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रिंसिपल आभा सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद अमर उजाला और टीएमयू की तरफ से अतिथियों को बुके और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
टीएमयू के प्रोफेसर डॉ. राजीव झा ने कहा कि वर्ष 2008 में मुरादाबाद में स्थापित यह विश्वविद्यालय 140 एकड़ क्षेत्रफल भूमि पर बना है। वर्तमान समय में यहां पर 133 विषयों की मान्यता है। साढ़े 14 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के विभिन्न जनपदों में 65 डिग्री कालेज संचालित हैं।
मुख्य अतिथि डीआईओएस नंदलाल यादव ने कहा कि सच्ची लगन और दृढ इच्छा के साथ पढ़ाई करने वाला बच्चा कभी भी असफल नहीं होता। बच्चे का लगाव जिस क्षेत्र में हो, उसे उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। दबाव में रास्ता बदलने पर बच्चा असफल हो सकता है। विशिष्ट अतिथि बीएसए विनय कुमार ने कहा कि कौन कहता है कि जॉब नहीं मिलता। लगन के साथ जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसी क्षेत्र की तैयारी करें, निश्चित ही नौकरी आपको खोजेगी। उन्होंने कहा पढ़ाई, खेल, सोना जो भी काम जिस समय करें, लगन के साथ करें।
सीपीएस की प्रिंसिपल आभा सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर टीएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर विनय प्रकाश ने विश्व विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।
लकी ड्रा में मनमोहन बने अव्वल- फतेहपुर। सम्मान समारोह में लकी ड्रा कराया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस ने अच्छी तरह से कूपन मिलाए। तत्पश्चात मेधावी छात्रा तनवी अग्रहरि राधानगर को मंच पर बुलाया। सबसे पहले तृतीय पुरस्कार के लिए कूपन निकाला। यह पुरस्कार जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर के छात्र मनीष कुमार अग्रहरि का था।
दूसरा इनाम चंद्रा बालिका इंटर कालेज पीरनपुर की छात्रा नर्गिस तथा अंत में पहला पुरस्कार निकाला गया जो राम जानकी इंटर कालेज नौबस्ता मंडासरांय के छात्र मनमोहन को मिला। प्रथम पुरस्कार 15, द्वितीय 10 तथा तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये विश्वविद्यालय द्वारा बाद में दिया जाएगा।
मेधावी बोले, थैंक्स अमर उजाला- फतेहपुर। मेधावी बोले, थैंक्स अमर उजाला। मां चंद्ररानी गुप्ता इंटर कालेज के देवीगंज निवासी छात्र निखिल ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाने में अमर उजाला की कोई सानी नहीं है।
इसी मोहल्ले के मेधावी तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि अमर उजाला हर साल में दो चार कार्यक्रम समाज हित से जुड़े कराता है। साल में दो बार रक्तदान कैंप लगाने के साथ इस बार आईटीआई में फेस्टिवल कार्यक्रम करके बड़ा सराहनीय काम किया है। ऐसे में अमर उजाला को थैंक्स। मनीष कुमार अग्रहरि ने कहा कि अमर उजाला के ऐसे कार्यों से अन्य अखबारों को भी सीख लेनी चाहिए। गरीबों की मदद में अमर उजाला बहुत पहले से तत्पर रहा है। सभी समाचार पत्र इस क्षेत्र में आगे आ जाएं, तो देश और समाज को नई दिशा मिलने से कोई रोक नहीं सकता ।
डीआईओएस के साथ सेल्फी का सिलसिला- सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने मेधावियों को मन अपनी ओर आकर्षित करने में कसर नहीं छोड़ी। इसलिए मंच से उतरने के बाद मेधावियों में डीआईओएस के साथ सेल्फी खींचने की होड़ रही। कार्यक्रम हाल से बाहर निकलने पर मेधावियों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी खीचने के लिए आग्रह किया। डीआईओएस ने बच्चों को निराश नहीं किया। इस तरह से पूरे सात मिनट तक सेल्फी खींचने का क्रम चला।
:
सीपीएस ने की लंच पैकेट की व्यवस्था- फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की तरफ से मेधावियों को लंच पैकेट और काफी की व्यवस्था की गई। स्कूल के कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। हर बच्चे के पास पानी से लेकर लंच पैकेट, काफी पहुंचाने में कर्मचारी मुस्तैद रहे। प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अतिथि सत्कार अपनी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने संस्कृति का पालन किया है।