{"_id":"5a8b106f4f1c1bb1208ba1cf","slug":"151519063151-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में पीछे से घुसी स्कार्पियो, चालक समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में पीछे से घुसी स्कार्पियो, चालक समेत पांच घायल
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औंग(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में कृष्णा पेट्रोलियम पंप के पास हाईवे पर बारात से लौट रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इससे स्कार्पियो सवार पांचों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सभी को कानपुर रेफर किया गया।
रायबरेली जिले के सरेनी थानाक्षेत्र में विश्वनाथ खेड़ा निवासी रामस्वरूप (55) उनके दो बेटे हैप्पी (21), अर्पित (25) और परिवार के ही दिनेश कुमार का बेटा अभिषेक (17) स्कार्पियो से बारात गए थे। स्कार्पियो जिले का महराजगंज निवासी आशीष यादव चला रहा था। रात करीब दो बजे स्कार्पियो सवार हाईवे पर जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गए।
कहा गया कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया था। दुर्घटना होते ही चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी गोपालगंज भेजा। यहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। सभी की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर के लिए रेफर किया गया है।