फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 27 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर बुधवार की रात ट्रक को ओवरटेक कर रहे बाइक सवारों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरे और बाइक ट्रक में फंस गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो चुटहिल हो गए। उधर, कुछ दूर तक घिसटने के बाद ट्रक में फंसी बाइक में आग लग गई। बाइक के साथ ट्रक भी जल गया। ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा हरवारी गांव निवासी रज्जन सिंह का बेटा सुजाल सिंह (19) उर्फ डब्बू पहाड़ी खदान में जेसीबी चलाता था। वह बुधवार की रात करीब आठ बजे खदान से घर आया और कुछ देर बाद बाइक लेकर निकल गया। उसके साथ गांव के ही शिवकुमार पुत्र रामआसरे, विजय पुत्र विजेंद्र भी थे। ये लोग मुत्तौर आ रहे थे। दतौली के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़े।
विज्ञापन


बाइक सवार उछलकर खंती में जा गिरे। हेलमेट न लगाने से सुजाल के सिर में गंभीर चोट लग गई। बाइक ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से आग लग गई। ट्रक में आग लगने पर चालक कूद गया। सूचना पर आई पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर ने सुजाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। शिवकुमार और विजय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। उधर, बाइक और ट्रक में लगी आग को देखकर कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। रात करीब तीन बजे यातायात बहाल हो सका। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

हादसे में मृत सुजाल सिंह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। पोस्टमार्टम हाउस में पिता रज्जन सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। घर में मां विजया सिंह बेटे की मौत बेसुध हो गई हैं। सुजाल काम के साथ पढ़ाई भी करता था। वह इंटर पास कर चुका था। उससे छोटा भाई कृष्णा है।


सबसे बड़ी बहन छाया है। पिता रज्जन ने बताया कि इसी साल बेटी छाया की शादी होनी है। सुजाल तैयारियों में जुटा रहता था। घरवालों को कुछ भी नहीं मालूम था कि वह किसके साथ कहां के लिए निकला है। उसके साथी भी सही बात नहीं बता रहे हैं।

1- बांदा-टांडा हाईवे पर बुधवार की रात आग लगने से जलता ट्रक।
4- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे गमगीन परिजन।
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो चुटहिल
ट्रक में फंसी बाइक और ट्रक धू-धू कर जले
बांदा-टांडा हाईवे पर तीन बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed