फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आरवीएस के चार बच्चों ने जीता सोना

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आरवीएस के चार बच्चों ने जीता सोना

Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आरवीएस के चार बच्चों ने जीता सोना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। आरवीएस इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इसके साथ दो रजत और चार कांस्य पदक भी जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पूना में 12 से 14 जनवरी को प्रतियोगिता हुई थी। बुधवार को टीम के लौटने पर प्रधानाचार्य ने स्वागत किया।

पूना में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में आरवीएस इंटर नेशलन स्कूल के बच्चों की टीम ने दबदबा कायम रखा। सब जूनियर वर्ग में कक्षा एक के आयुष कुमार, कक्षा दो के लक्की शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। कक्षा दो के अनमोल मिश्रा ने सेेल्फ डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दस से 12 आयु वर्ग में कक्षा पांच के नीरज राज व कक्षा सात के हिमांशु यादव ने स्वर्ण पदक जीते। इसी आयु वर्ग में कक्षा आठ के आर्यन सिंह बघेल ने रजत, कक्षा पांच से शाश्वत राज सिंह ने कांस्य पदक जीता। कक्षा सात के हिमांशु यादव ने रजत, कक्षा पांच के नीरज राज, शाश्वत राज सिंह, कक्षा आठ के आर्यन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक नीरज शर्मा के साथ लौटे बच्चों का प्रधानाचार्य लिलियन पीटरसन और उप प्रधानाचार्य गीति ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed