फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सपा में चेयरमैन के छह दावेदार, हुआ साक्षात्कार

सपा में चेयरमैन के छह दावेदार, हुआ साक्षात्कार

Tue, 24 Oct 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सपा में चेयरमैन के छह दावेदार, हुआ साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
सपा के निकाय चुनाव प्रभारी लल्लन राय की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सोमवार को जिला कार्यालय में चेयरमैन पद के दावेदारों का साक्षात्कार लिया। इसमें छह दावेदार शामिल हुए। सभासद पद के दावेदारों को चुनने की जिम्मेदारी जिला कमेटी को सौंपी गई। बिंदकी नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों में प्रत्याशियों का चयन आम सहमति से किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद सदर में सपा के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए निवर्तमान चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, शकील गोल्डी, अरुणेश पांडेय और हीरालाल साहू ने अपनी-अपनी पत्नी के लिए दावा पेश किया। आशा पाल और तरन्नुम परवीन ने खुद दावा प्रस्तुत किया। सभी का कमेटी ने साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा कि साक्षात्कार का उद्देश्य टिकाऊ और जिताऊ प्रत्याशी की खोज करना है। प्रयास यह भी है कि टिकट देने में पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह मिले। जरूरत पड़ने पर हाल ही में पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों का पैनल ब्योरा प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कमेटी में पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव मोइन खां भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में चेयरमैन के छह दावेदार
दावेदारों का लिया साक्षात्कार, प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed