फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.40 thousand rupees defrauded on the pretext of sending abroad

Fatehpur News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.40 हजार की धोखाधड़ी

Wed, 07 Jan 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
1.40 thousand rupees defrauded on the pretext of sending abroad
खखरेरू। थानाक्षेत्र में विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 40 हजार की धोखाधड़ी की गई है। युवक को फर्जी वीजा और पासपोर्ट दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर खखरेरू पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घरवासीपुर गांव निवासी राजकुमार के अनुसार थानाक्षेत्र के पौली गांव निवासी रियाजुद्दीन से उसकी मुलाकात हुई थी। रियाजुद्दीन ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। मेडिकल, वीजा और पासपोर्ट के लिए एक लाख 40 हजार की मांग की। इसके बाद वह विदेश चला गया। विदेश पहुंचने के बाद रियाजुद्दीन ने 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

उसने अपने साथी अफसर अहमद को रुपये देने के लिए कहा। साथ ही टिकट और वीजा खर्चे के नाम पर 90 हजार रुपये की मांग की। उसने 60 हजार रुपये ऑनलाइन व 30 हजार नकद अफसर अहमद को दिए। रुपये लेने के बाद अफसर अहमद ने पासपोर्ट और वीजा दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर जांच में पता चला कि पासपोर्ट और टिकट, वीजा फर्जी है। शिकायत करने पर उसने दोबारा टिकट भेजा लेकिन वह भी फर्जी निकला। फोन कर रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed