{"_id":"5771771a4f1c1b5f1879b563","slug":"14-million-will-develop","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 करोड़ से होंगे विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक में एसडीएम, ईओ।
- फोटो : अमर उजाला
बिंदकी। नगर पालिका बोर्ड का बजट पास होने के बाद सोमवार को बुलाई गई पहली बैठक में 14 करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव पास हुए। सभासदों ने नालों, पाइप लाइन, इंटरलाकिंग के काम को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
नगर पलिका के सभागार में एसडीएम व प्रशासक जेएन सचान, ईओ अनीता शुक्ला ने नगर के रुके पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए सभासदों की बैठक बुलाई। सभासद रामजी गुप्ता ने गांधी चौराहे को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित नाले का निर्माण रामकिशन के घर के पास रोडवेज बस स्टॉप के उत्तरी गेट तक बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
इसी क्रम में ललौली रोड, लाहौरी, मीरखपुर, छिपहटी मे नालियों के निर्माण कराने की मांग रखी गई। सभासद जाहिद खां बन्ने ने बजरिया के मंदिर से सरांय, महाजनी गली से बजरिया तक इंटरलॉकिंग कराने की बात रखी।
विज्ञापन
नगर की जर्जर पाइप लाइनों को बदलने के साथ ही रोड लाइटों में एलईडी बल्ब को लगवाने आदि प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में सभासद सुनील पाल, कमलेश ओमर, रामू पटेल, हरिशंकर गुप्ता, कामता यादव, शाकू बाजपेई, केशन सोनकर, शाहीन, सतरूपा सिंह, देवीदीन उर्फ मैनेजर सोनकर आदि मौजूद रहे।