{"_id":"5c7d7731bdec22146c222a26","slug":"131551726385-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उठेंगी एक साथ परिवार की कई अर्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज उठेंगी एक साथ परिवार की कई अर्थियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में सोमवार शाम एक ही परिवार के चार शवों के पहुंचने से कोहराम मच गया। दरवाजे पर पहले से मौजूद महिला और पुरुष की भीड़ परिजनों का करुण क्रंदन सुन अपने आंसू रोक नहीं पाई। अभी इसी परिवार के दो शव कानपुर हैलट से लाए जाने हैं। मंगलवार की सुबह 10 बजे दरवाजे से यह अर्थियां उठेंगी।
रविवार की रात बोलेरो के पेड़ से टकराने से सवार दुल्हन के चाचा रमेश और उसकी तीन बेटियां सोनम, आरती, प्रिया की मौत हो गई थी। इनके साथ रायचंद्रपुर निवासी फूफा दिनेश कुमार की बेटी नेहा की भी मौत हो गई। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद दूल्हन के चाचा और उसकी तीन बेटियों के शव गांव ले जाए गए। विलंब हो जाने के कारण शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। शव बर्फ में रखाए गए हैं। दरवाजे पर भीड़ एकत्र है। चीख पुकार मची है। अभी दुल्हन के दादा रज्जू की दो बेटियों के शव देर रात तक हैलट कानपुर लाए जाएंगे। इसके बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।