फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी

परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी

Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों में अपनी तैयारी के साथ आस्था का भी पुट दिखा। ज्यादातर परीक्षार्थी हल्दी चावल या फिर दही चावल का तिलक लगाकर परीक्षा देने पहुंचे। देर से आने वाले परीक्षार्थियों को पहला दिन होने के कारण केंद्र व्यवस्थापकों ने चेतावनी देकर प्रवेश लिया।

मंगलवार। सुबह के सात बजे। शहर का लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज पनी। आबादी के मध्य गली में स्कूल स्थित है। प्रवेश गेट खुला है। सूचना पट पर छात्राओं की भीड़ अपना अनुक्रमांक देखती दिखी। इतने में ही केंद्र में दो पुलिस कर्मी पहुंचे। गेट के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी थी। पुलिस कर्मियों ने भीड़ से गेट छोड़ने की बात कहते हुए सड़क पर डंडा पटका। इतने में केंद्र का घंटा बजा और सभी परीक्षार्थी कक्षों में चले गए।
विज्ञापन


सुबह 10.30 बजे। रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज। परीक्षा खत्म होने में कुछ मिनट शेष हैं। कालेज का गेट खुला है। गेट में एक पुलिस कर्मी कुर्सी पर बैठा मोबाइल पर जुटा था। कुछ शिक्षक बाहर मैदान में पेड़ के नीचे कुर्सी पर बैठे दिखे। केंद्र व्यवस्थापक और बाहरी केंद्र व्यवस्थापक अपने कक्ष में बैठे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर नजरें जमाए थे। समय खत्म होने का घंटा बजा, तो छात्राएं मुस्कराती हुई कक्षों से बाहर निकलीं। इस केंद्र पर पुलिस कम ही दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयानंद इंटर कालेज बिंदकी। दिन मंगलवार। सुबह 7.30 बजे हैं। परीक्षार्थी अपनी-अपनी सीटों पर बैठ चुके हैं। कापियां बांटने के बाद कक्ष निरीक्षक ने प्रश्नपत्र बांटना शुरू कर दिया है। अभी तक बच्चों के आने का सिलसिला चल रहा है। इसके बाद कक्षनिरीक्षकों के अलावा सभी को बाहर जाने को कहा गया। गेट पर फिर भी भीड़ लगी रही। यदा कदा आ रहे परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गई। यहां पुलिस कर्मी भीड़ के मुताबिक कम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed