{"_id":"5c1fd989bdec2256ff44c146","slug":"121545591177-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हडोथ में बने टैटू ने खोल दी खागा की दूसरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हडोथ में बने टैटू ने खोल दी खागा की दूसरी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खखरेरू पुलिस ने एक शातिर चोर को रविवार सुबह लुधियाना जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल शॉप में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी के हाथ में गुदा थ्री स्टार टैटू उसकी गिरफ्तारी का कारण बना। पूछताछ में खागा में हार्डवेयर दुकान में तीन माह पहले हुई चोरी भी खुल गई। आरोपी के पास से करीब एक लाख कीमत के मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि खखरेरू थानेदार वीरेंद्र सिंह यादव ने पनिहा बाबा मोड़ के पास शातिर मोनू पाल को गिरफ्तार किया। मोनू थाने के ही मोइउद्दीनपुर का रहने वाला है। कस्बे में 21 नवंबर को मारुफ की मोबाइल शॉप में चोरी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौक तिराहे पर सुरेश
कोहली हार्डवेयर के यहां भी आरोपी ने चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज सारी तस्वीरें कैद हुई थी। फुटेज में पुलिस की नजर आरोपी के हाथ पर बने टैटू पर गई। टैटू से पुलिस ने आरोपी का हाथ मिलाया। एक जैसा टैटू देखकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने खागा की हार्डवेयर दुकान में चोरी करना भी कबूल कर लिया। आरोपी से पुलिस ने खागा की चोरी का दो हजार रुपया और एक तमंचा बरामद करने का दावा किया है। उधर, खागा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा होने पर आनन फानन में एफआईआर दर्ज की है। पिछले पांच माह से पुलिस कुंभकर्णी नींद सो रही थी। चोर के पकड़े जाने एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
लुधियाना जाते शातिर चोर धरा गया
आरोपी के हाथ में गुदा थ्री स्टार टैटू उसकी गिरफ्तारी की वजह बना
अमर उजाला ब्यूरो