फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   12 policemen including the police post in-charge who beat up a barber were suspended

Fatehpur News: सऊदी से युवती की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल किए

Sun, 04 May 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
12 policemen including the police post in-charge who beat up a barber were suspended
खखरेरू। धाता थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। सऊदी जाने के बाद युवती की फोटो व वीडियो वायरल किया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उसकी गांव के एक युवक से 18 अप्रैल 2024 को मुलाकात शादी समारोह में हुई थी। उससे युवक प्रेम का इजहार करने लगा और मोबाइल नंबर मांगा। मोबाइल पर अक्सर बातचीत करता रहा। उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। परिवार के बीच भी शादी की बातचीत होने पर युवक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद युवक ने दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ दी। इसके बाद सऊदी चला गया। दूसरी जगह शादी करने पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed