{"_id":"6817ab7d7d2b9567f308ff41","slug":"12-policemen-including-the-police-post-in-charge-who-beat-up-a-barber-were-suspended-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-133325-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नाई को पीटने वाले चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नाई को पीटने वाले चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
फतेहपुर। बाल काटने चौकी पर जाने से मना करने पर नाई को चौकी में बैठाने वाले महिचा चौकी इंचार्ज संजय यादव समेत 12 पुलिस कर्मियों को एसपी धवल जायसवाल ने शनिवार की रात लाइन हाजिर किया है। कार्रवाई की जद में आने वाले पुलिस कर्मी अपनी-अपनी कार्यशैली को लेकर खासी चर्चा में रहे हैं। चर्चा रही कि इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिन्हें थानों के विशेष व्यक्ति (कारखास) के रूप में जाना जाता है। सभी जानते हैं कि थानों के कारखास माहवारी की वसूली और हर मामले की सेटिंग का काम करते हैं।
खागा कोतवाली की महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज संजय यादव ने चौकी में बाल काटने नहीं आने पर पुलिस कर्मियों से शुक्रवार को नाई को उठवाकर चौकी में बैठाया था। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने कार्रवाई हुई है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर,ललौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, सनद कुमार तिवारी, आरक्षी दिनेश चंद्र, आरक्षी रामकुमार लाइन हाजिर हुए हैं। उपनिरीक्षक संतोष मिश्रा पर ललौली प्रधान मो. शमीम पर दर्ज मामले के विवेचक हैं। वहीं सनद कुमार दूसरे मामले में विवेचक हैं। दोनों पर विवेचनाओं में लापरवाही का आरोप है। लंबे समय से सिपाही रामकुमार थानाध्यक्षों के कारखास थे। वहीं सिपाही दिनेशचंद्र मुंशी कार्यालय में तैनात थे। वहीं थरियांव कस्बे के एक सुसाइड मामले में श्याम बहादुर सिंह पर आरोप लगने पर कार्रवाई हुई है। खखरेरू में तैनात मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, हुसैनगंज में तैनात आरक्षी विपुल यादव,शहर कोतवाली में तैनात आरक्षी चंद्रवीर थानों के चर्चित व खास चेहरे थे। थाना प्रभारियों के नजदीक रहते हैं। चर्चा है कि पूरी माहवारी के साथ सारा लेनदेन का काम करते रहे हैं।
किशनपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी लदे ट्रैक्टर चालक से पीआरवी कर्मियों की वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी पवन कुमार व आरक्षी विकास कुमार,दीपू कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। थानों की सफाई के चल रहे इस काम से और भी चौकियों में तैनात कारखासों में हड़कंप मचा है।